{"_id":"6aa2dc2ce574f6f3240ffc44","slug":"woman-run-over-and-killed-by-vehicle-while-returning-after-putting-grandson-on-school-bus-grnoida-news-c-1-noi1095-4709774-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: स्कूल बस में पोते को बिठाकर लौट रही महिला को वाहन ने कुचला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: स्कूल बस में पोते को बिठाकर लौट रही महिला को वाहन ने कुचला, मौत
विज्ञापन
पर्थला गांव के पास हुआ हादसा, पुलिस कर रही मामले की जांच
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-113 क्षेत्र में पर्थला गांव के पास बृहस्पतिवार सुबह सड़क हादसे में 65 वर्षीय महिला की मौत हो गई। वह अपने पोते को स्कूल बस में बैठाने के बाद पैदल घर लौट रही थीं। इसी दौरान सडक़ पार करते समय अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं। अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
पुलिस के मुताबिक गढ़ी चौखंडी गांव निवासी शीला बृहस्पतिवार सुबह पोते को स्कूल बस में बैठाने के लिए घर से निकली थीं। पोते के बस में सवार होने के बाद वह वापस पैदल घर की ओर चल पड़ीं। बताया गया है कि पृथला गांव के पास सड़क पार करते समय वह डिवाइडर पार कर रही थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही शीला सडक़ पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। सूचना मिलने पर पुलिस ने घायल महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। वहां डॉक्टरों ने इलाज के दौरान उन्हें मृत घोषित कर दिया। एडीसीपी मनीषा सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।