फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Discipline broke down in jail... Inmates created a ruckus and clashed with two wardens, an FIR filed against 6

Sirsa News: जेल में अनुशासन की टूटी डोर...बंदियों ने हंगामा कर दो वार्डरों से की हाथापाई, 6 पर प्राथमिकी दर्ज

Thu, 10 Sep 2026 10:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 10 Sep 2026 10:05 PM IST
विज्ञापन
Discipline broke down in jail... Inmates created a ruckus and clashed with two wardens, an FIR filed against 6
सिरसा। जिला जेल में बंदियों की गिनती के दौरान हंगामा हो गया। कुछ बंदियों ने ड्यूटी पर तैनात दो जेल वार्डरों के साथ गाली-गलौज करते हुए हाथापाई की। आरोप है कि उन्होंने दोनों की वर्दी फाड़ने का भी प्रयास किया। अन्य कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर दोनों वार्डरों को छुड़ाया। जेल उप अधीक्षक राम कुमार की शिकायत पर हुडा चौकी पुलिस ने 6 बंदियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

जेल उप अधीक्षक ने बताया कि बुधवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे बंदियों को बैरकों में भेजने के साथ उनकी गिनती की जा रही थी। इसी दौरान जेल वार्डर विनोद और दिलबाग सिंह के साथ कुछ बंदियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। दोनों कर्मचारियों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो बंदियों ने हाथापाई कर दी। हंगामा बढ़ने पर ड्यूटी पर मौजूद अन्य वार्डर मौके पर पहुंचे और दोनों कर्मचारियों को छुड़ाया।
विज्ञापन

जेल कर्मचारियों ने मशक्कत के बाद स्थिति पर काबू पाया और बंदियों को बैरकों में भेज दिया। पुलिस ने जेल कर्मचारियों से हाथापाई, सरकारी कार्य में बाधा डालने और जेल नियमों के उल्लंघन के आरोप में बंदी पवन कुमार, जगजीत सिंह, मंगा सिंह, बलजीत सिंह, अर्जुन और अमनप्रीत को नामजद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed