{"_id":"6aa2dc268e232e96580e71c1","slug":"theft-at-retired-sub-inspectors-house-solved-criminal-injured-in-encounter-meerut-news-c-73-1-mtd1001-108627-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: रिटायर्ड दरोगा के घर चोरी का खुलासा, मुठभेड़ में बदमाश घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: रिटायर्ड दरोगा के घर चोरी का खुलासा, मुठभेड़ में बदमाश घायल
विज्ञापन
- घिरते ही बदमाश ने तमंचे से झोंका फायर, जवाबी गोली पैर में लगी, साथी दबोचा
संवाद न्यूज एजेंसी
बहसूमा (मेरठ)। दिल्ली पुलिस से रिटायर्ड दरोगा के घर चोरी करने वाले बदमाशों ने बृहस्पतिवार देर रात तजपुरा नाले की पुलिया पर पुलिस टीम को देखते ही भागने की कोशिश की। बाइक गिरने के बाद दोनों झाड़ियों में घुस गए। पुलिस ने घेराबंदी कर आत्मसमर्पण के लिए ललकारा तो बदमाशों ने तमंचे से पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक बदमाश हारुन निवासी बढ़खला थाना कोतवाली शहर जनपद बिजनौर पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे तत्काल दबोच लिया। घेराबंदी कर उसके साथी मेहरून निवासी टन्हेड़ा, थाना ककरोली जनपद मुजफ्फरनगर को भी गिरफ्तार कर लिया। घायल बदमाश को सीएचसी ले जाया गया। वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
सीओ मवाना पंकज लवानिया ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने रिटायर्ड दरोगा जितेंद्र सिंह राठी के बंद मकान की तीन अलग-अलग समय पर रेकी करने की बात कबूल की है। आरोपी बाइक से जंगल के रास्ते यहां पहुंचे थे। घटना से करीब एक किलोमीटर पहले गन्ने के खेत में बाइक खड़ी कर दी थी। मकान में चोरी करने के बाद पैदल बाइक तक पहुंचे और उससे बिजनौर की ओर चले गए थे।
पुलिस के अनुसार आरोपी फेरी लगाकर अंगूठी, नग और अभिमंत्रित पत्थर बेचने के बहाने गांव-कस्बों में घूमते और बंद मकानों की रेकी करते थे। 25 अगस्त को मारकपुरिया निवासी दिल्ली पुलिस के सेवानिवृत्त दरोगा जितेंद्र सिंह राठी के बंद मकान को निशाना बनाया था। बदमाश ताले तोड़कर नकदी, सोने-चांदी के जेवर और लाइसेंसी असलहा के कारतूस चोरी कर ले गए थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक लाख 43 हजार 500 रुपये नकद, 20 ग्राम सोने के बिस्किट, डायमंड रिंग, चांदी के जेवर, गणेश की मूर्ति, तमंचा और वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद की है।
विज्ञापन
मुठभेड़ में घायल आरोपी हारुन का रहने वाला है। उसके खिलाफ बिजनौर, मुजफ्फरनगर और मेरठ के विभिन्न थानों में चोरी, नकबजनी, जानलेवा हमले और आर्म्स एक्ट के आधा दर्जन से अधिक संगीन प्राथमिकी दर्ज हैं।