फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Attempt to rape a young woman under the pretext of a job offer

Noida News: नौकरी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का प्रयास

Thu, 10 Sep 2026 10:07 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 10:07 PM IST
विज्ञापन
Attempt to rape a young woman under the pretext of a job offer
नोएडा। निजी कंपनी में एचआर के पद पर काम कर रही युवती ने नौकरी बदलने के दौरान एक युवक पर धोखे से फ्लैट पर बुलाकर दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोप लगाया है। युवती की शिकायत पर कोतवाली फेज थ्री पुलिस ने आरोपी मोनू के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। कन्नौज निवासी युवती ने पुलिस को बताया कि वह एक निजी कंपनी में एचआर के पद पर कार्यरत थी। वह नौकरी छोड़कर दूसरी कंपनी में बेहतर अवसर तलाश रही थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात मोनू नाम के युवक से हुई। बातचीत के दौरान आरोपी ने उसे दूसरी कंपनी में नौकरी लगवाने और अच्छी सैलरी दिलाने का भरोसा दिया। युवती के मुताबिक, नौकरी और बेहतर वेतन की बात पर उसे आरोपी पर विश्वास हो गया। आरोप है कि इसके बाद मोनू ने नौकरी से संबंधित बातचीत करने के बहाने उसे मामूरा स्थित एक फ्लैट पर बुलाया। वहां पहुंचने के बाद आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। युवती ने विरोध किया और किसी तरह वहां से निकलकर सीधे थाने पहुंची। कोतवाली प्रभारी सुभाष चंद्र ने बताया कि युवती की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed