फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Dewas News ›   Sensation in Satwas rehabilitation area following woman's murder; daughter injured.

देवास: महिला की मौत और बेटी के घायल मिलने से सनसनी, एडिशनल एसपी समेत पुलिस अफसर मौके पर पहुंचे

Thu, 10 Sep 2026 09:21 PM IST
देवास ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास Published by: देवास ब्यूरो Updated Thu, 10 Sep 2026 09:21 PM IST
विज्ञापन
Sensation in Satwas rehabilitation area following woman's murder; daughter injured.
सातवा क्षेत्र अंतर्गत महिला की हत्या पुलिस पहुंची मोके पर

विज्ञापन

सतवास तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत बड़ौदा के अंतर्गत आने वाले पुनर्वास क्षेत्र में एक महिला की मौत और उसकी बेटी के घायल मिलने से हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और सतवास थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पुनर्वास क्षेत्र में माया अशोक शर्मा (55) मृत अवस्था में मिलीं। वहीं उनकी पुत्री रानू पति राकेश (लगभग 25 वर्ष) घायल अवस्था में मिली। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों की स्थिति की जानकारी ली। घायल रानू को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए इंदौर रेफर किए जाने की जानकारी सामने आई है।

विज्ञापन

वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर लिया जायजा
घटना की सूचना मिलते ही एडिशनल एसपी ग्रामीण सौम्या जैन, एसडीओपी आदित्य तिवारी और सतवास थाना प्रभारी आशीष पाल पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया और घटना से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटाई। पुलिस ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढे़ं: एमपी में बनेंगे 4200 MW के दो परमाणु संयंत्र, देश का प्रमुख न्यूक्लियर पावर सेंटर बनने की तैयारी

महिला की मौत की सूचना से क्षेत्र में सनसनी
महिला की मौत की सूचना सामने आने के बाद आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई। बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल के आसपास जुट गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और घटनास्थल को सुरक्षित रखते हुए जांच आगे बढ़ाई।

घटना के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं
पुलिस के सामने फिलहाल यह पता लगाना मुख्य चुनौती है कि महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई और उसकी बेटी घायल कैसे हुई। घटना के पीछे क्या कारण है, इसे लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार महिला की मौत की सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस अब घटना से जुड़े तथ्यों और संभावित लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है। मामले में जांच पूरी होने के बाद ही घटना की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed