{"_id":"5f5f793a8ebc3e6d3a7141b2","slug":"husband-said-triple-talaq-to-wife-for-dowry-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बाइक न मिलने से नाराज पति ने तीन तलाक बोल घर से निकाला, पीड़िता ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बाइक न मिलने से नाराज पति ने तीन तलाक बोल घर से निकाला, पीड़िता ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार
Tue, 15 Sep 2020 12:22 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 15 Sep 2020 12:22 AM IST
विज्ञापन
तीन तलाक (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : PTI
तीन तलाक रोकने के लिए कानून तो बन गया, लेकिन इसके मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। आगरा से तीन तलाक का एक और मामला सामने आया है। दहेज में बाइक न मिलने से नाराज पति ने तीन तलाक बोलकर पत्नी को घर से निकाल दिया।
विज्ञापन
थाना एत्माद्दौला क्षेत्र की जूली का आरोप है कि पति और ससुरालियों ने उत्पीड़न किया। उससे बाइक की मांग की। बाइक नहीं देने पर 10 दिन पहले तीन तलाक बोलकर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने मुख्यमंत्री के जन सुनवाई पोर्टल पर शिकायत की है।
विज्ञापन
एत्माद्दौला क्षेत्र नगला देवजीत निवासी जूली की शादी वर्ष 2016 में मोहल्ले के ही युवक से हुई थी। आरोप है कि ससुराली दहेज की मांग करते थे। दो साल से मायके भी जाने नहीं दे रहे थे। मारपीट की जाने लगी। पिछले कुछ दिन से बाइक की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
Trending Videos
दो सितंबर को पति ने की थी पिटाई
जूली का आरोप है कि दो सितंबर को पति ने पिटाई की। इसके बाद तीन तलाक बोलकर घर से निकाल दिया। थाना एत्माद्दौला के प्रभारी निरीक्षक उदयवीर मलिक ने बताया कि लिखित में शिकायत नहीं आई है। शिकायत मिलने पर मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें- दहेज नहीं मिलने पर पति ने बोला तीन तलाक, पत्नी को पीटकर घर से निकाला, मुकदमा दर्ज
10 अगस्त को इसी तरह का मामला थाना सदर क्षेत्र में सामने आया था। अमानाज नाम की महिला ने पति सोहेल सहित ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। उसका कहना था कि दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर पति ने तीन तलाक बोल दिया। इसके बाद घर से निकाल दिया था।
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।