{"_id":"5f4a4532b8f7f25ad96038cf","slug":"husband-gave-divorce-to-wife-for-dowry-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज नहीं मिलने पर पति ने बोला तीन तलाक, पत्नी को पीटकर घर से निकाला, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज नहीं मिलने पर पति ने बोला तीन तलाक, पत्नी को पीटकर घर से निकाला, मुकदमा दर्ज
Sat, 29 Aug 2020 05:38 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 29 Aug 2020 05:38 PM IST
सार
- अमानाज का निकाह 10 फरवरी को सोहेल के साथ हुआ था।
- पीड़िता ने पति, सास और ससुर के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा
विज्ञापन
तीन तलाक (फाइल)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के थाना सदर क्षेत्र की रहने वाली अमानाज ने पति सोहेल सहित अन्य ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर पति ने तीन तलाक बोल दिया। इसके बाद घर से निकाल दिया। पति ने मायके में आकर पिटाई भी की। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- यूपी : विधवा महिला और युवक से अमानवीय सलूक, सिर मुंडवाया, गले में डाली जूतों की माला
विज्ञापन
थाना सदर के सुल्तानपुरा निवासी अमानाज का निकाह 10 फरवरी को लोहामंडी के मालवीय नगर निवासी सोहेल से हुआ था। अमानाज के मुताबिक, शादी में पिता ने अपनी हैसियत के हिसाब से सामान और जेवरात दिए थे। मगर, इससे ससुराली खुश नहीं थे। वो अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर अमानाज का उत्पीड़न करने लगे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- मथुरा: यमुना एक्सप्रेसवे पर चलती बस में महिला यात्री के साथ दुष्कर्म, आरोपी हिरासत में
अमानाज सब कुछ सहन करती रही। बाद में ससुरालियों की हरकत बढ़ गई। आरोप है कि 22 जून को पति ने मारपीट की। इसके बाद तीन तलाक बोलकर घर से निकाल दिया। तब से वो मायके में रह रही है। पिछले दिनों पति और अन्य ससुराली मायके में बातचीत करने आए। वो विवाद करने लगे।
आरोप है कि अमानाज और उसके पिता से मारपीट की। पीड़िता ने थाना सदर में तहरीर दी। पुलिस ने पति सोहेल, ससुर आबिद हुसैन, सास शहाना के खिलाफ मारपीट, दहेज उत्पीड़न, तीन तलाक के मामले में मुकदमा दर्ज किया है। थाना सदर के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया है। विवेचना के बाद कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें-
डॉ. योगिता हत्याकांड: विवेक तिवारी के खिलाफ ये हैं अहम सबूत, योगिता के नाखून में लगी खाल की खुरचन...
डॉ. योगिता हत्याकांड: फोरेंसिक रिपोर्ट आते ही कसेगा सबूतों का शिकंजा, दस दिन में लगेगी चार्जशीट