{"_id":"6b0a7da8f31ac0bdf502efbc","slug":"young-woman-beaten-for-resisting-molestation-in-jalandhar-2026-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ के विरोध पर युवती की पिटाई: माता-पिता की माैत के बाद रह रही थी अकेली, सीसीटीवी फुटेज आया सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छेड़छाड़ के विरोध पर युवती की पिटाई: माता-पिता की माैत के बाद रह रही थी अकेली, सीसीटीवी फुटेज आया सामने
Sat, 28 Nov 2026 12:57 PM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
Published by: Nivedita
Updated Sat, 28 Nov 2026 12:57 PM IST
सार
जालंधर के दकोहा इलाके में एक युवती से बाप-बेटे ने मारपीट की। युवती छेड़छाड़ का विरोध करती थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद आरोपी
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
जालंधर के रामा मंडी थाना क्षेत्र के दकोहा इलाके में शुक्रवार शाम एक युवती के साथ कथित तौर पर मारपीट का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता पक्ष के अनुसार, पीड़िता डिप्रेशन की मरीज है और उसके माता-पिता की कुछ समय पहले ही मौत हो चुकी है। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले कुछ युवक उसे लगातार परेशान और छेड़छाड़ कर रहे थे।
आरोपों के मुताबिक, जब युवती ने इसका विरोध किया तो वरुण नामक युवक के परिवार के सदस्यों ने कथित तौर पर उसके घर में घुसकर और गली में उसके साथ मारपीट की। शिकायतकर्ता पक्ष का दावा है कि सीसीटीवी फुटेज में वरुण अपने पिता नरेश कुमार के साथ युवती से मारपीट करता दिखाई दे रहा है। मामले में दकोहा-नंगलशामा पुलिस चौकी पर भी गंभीर आरोप लगाए गए हैं।
शिकायतकर्ता पक्ष का कहना है कि चौकी इंचार्ज ने कथित राजनीतिक दबाव के चलते कार्रवाई करने से मना कर दिया। हालांकि, इन आरोपों पर पुलिस का आधिकारिक पक्ष सामने आना बाकी है। शिकायतकर्ता पक्ष ने जालंधर पुलिस कमिश्नर से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन कोई जवाब नहीं मिलने का दावा किया है। अब पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से मामले में निष्पक्ष जांच और उचित कार्रवाई की मांग की जा रही है। थाना रामामंडी प्रभारी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।