{"_id":"5f63a0bd8ebc3e3291152cf8","slug":"history-sheet-of-13-miscreants-opened-by-agra-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाखन गिरोह के तीन बदमाशों सहित 13 की हिस्ट्रीशीट खुली, 'ईगल मोबाइल' करेगी निगरानी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
लाखन गिरोह के तीन बदमाशों सहित 13 की हिस्ट्रीशीट खुली, 'ईगल मोबाइल' करेगी निगरानी
Fri, 18 Sep 2020 12:13 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 18 Sep 2020 12:13 AM IST
विज्ञापन
एसएसपी बबलू कुमार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा जिले में अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। 13 अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली गई है। अब इनकी निगरानी कड़ी की जाएगी। इन हिस्ट्रीशीटरों में लाखन गिरोह के तीन सदस्य भी शामिल हैं। इन पर काफी समय बाद यह कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि दो दिन में 30 अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली जानी है। इसी के तहत बुधवार को 13 की हिस्ट्रीशीट खोली गई है। एक साल में अब तक 107 अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खुल गई है। इनकी निगरानी के लिए ईगल मोबाइल को लगाया गया है।
विज्ञापन
तीन महीने पहले मलपुरा में प्रॉपर्टी डीलर राजेश उर्फ राजे की गोली मारकर हत्या की गई थी। घटना को लाखन यादव के गिरोह ने अंजाम दिया था। पुलिस ने हत्याकांड में शामिल लाखन के भाई संतोष यादव, जितेंद्र उर्फ जीते और अशोक की हिस्ट्रीशीट खोली है। जितेंद्र और संतोष पर सात-सात मुकदमे दर्ज हैं, जबकि अशोक पर आठ मुकदमे दर्ज हैं। इन पर हत्या, गैंगस्टर, आर्म्स एक्ट तक लगा है।
विज्ञापन
इन अपराधियों पर कसा शिकंजा
पुलिस ने जिन अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली है उनमें गैलाना सिकंदरा का लालू उर्फ मोहित सिकरवार, जॉनी उर्फ सुबोध सिकरवार, ताजगंज के पक्की सराय का भूरा उर्फ नाजिम, पृथ्वीनाथ निवासी राजेश उर्फ क्षत्रिय, छत्ता निवासी सोहिल, डौकी के कोलारा कला निवासी प्रहलाद, राहुल, मलपुरा के बमरौली अहीर का जितेंद्र उर्फ जीते, अशोक, संतोष यादव, फतेहपुर सीकरी के समरा निवासी परमान, शाहगंज के नगला मोहन निवासी संदीप और गब्बर हैं।