{"_id":"5c554330bdec227370400689","slug":"high-school-student-found-dead-in-college-of-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलेज में पेड़ से लटका मिला हाईस्कूल के छात्र का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कॉलेज में पेड़ से लटका मिला हाईस्कूल के छात्र का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
Sat, 02 Feb 2019 12:43 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 02 Feb 2019 12:43 PM IST
विज्ञापन
कॉलेज में पेड़ से लटका मिला छात्र का शव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा के थाना राया क्षेत्र में हाईस्कूल के छात्र का शव कॉलेज में पेड़ से लटका मिला। शनिवार सुबह घटना की जानकारी हुई तो क्षेत्र में सनसनी फैल गई। परिजनों ने हत्या कर शव लटकाए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेजा है।
विज्ञापन
घटना राया के गांव गढ़ी नंदा स्थित सत्यदेव इंटर कॉलेज की है। शनिवार की सुबह ग्रामीणों ने गांव के अजित (16) पुत्र मोहन सिंह का शव कॉलेज में पेड़ से लटका देखा। अजित हाईस्कूल का छात्र था। उसका शव मिलने से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों का भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवाया। पुलिस के मुताबिक मामला सुसाइड का है। छात्र की जेब से रुमाल मिला है, जिस पर एक लड़की का नाम लिखा है।
विज्ञापन
मृतक छात्र की मां ने अजित की हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि अजित शुक्रवार की शाम से लापता था। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि रात को किसी वक्त छात्र ने आत्महत्या की है।