फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   hattya

भाजपा नेता के साले की चाकू से गोदकर हत्या

Tue, 11 Aug 2015 02:07 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
ब्यूरो, अमर उजाला Updated Tue, 11 Aug 2015 02:07 AM IST
विज्ञापन
hattya
ग्वालियर रोड स्थित सीओडी मोड़ पर रविवार रात को भाजपा नेता डा. जीएस धर्मेश के साले की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। सोमवार सुबह उसका शव झाड़ियों में पड़ा मिला। वह सिक्योरिटी गार्ड था। गुस्साए लोगों ने ग्वालियर हाईवे पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। पुलिस ने जब शव उठाने का प्रयास किया तो लोग भड़क गए। नोकझोंक होने पर पुलिस ने लाठियां फटकारी। परिवारीजनों ने एक सिक्योरिटी कंपनी के संचालक पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। तकरीबन ढाई घंटे बाद जाम खोला जा सका।
विज्ञापन

ग्वालियर रोड स्थित नगला शिवलाल, गांव चावली निवासी राकेश बाबू (36) पुत्र भगवान दास शहजादी मंडी स्थित एक क्लाथ स्टोर पर सिक्योरिटी गार्ड था। राकेश भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य डा. जीएस धर्मेश का साला था। परिवारीजनों ने बताया कि रविवार रात साढ़े आठ बजे ड्यूटी खत्म करने के बाद वह घर के लिए चला था। मगर, वह घर नहीं पहुंचा। उसका मोबाइल भी स्विच ऑफ था। रात भर तलाश की गई। सोमवार सुबह सात बजे सीओडी मोड़ के पास झाड़ियों में कुछ लोगों ने एक युवक की लाश देखी। उसका गला रेता गया था। चाकू से गोदकर हत्या की गई थी। परिवारीजनों ने उसकी शिनाख्त राकेश के रूप में कर ली। जानकारी पर बड़ी संख्या में परिवार के लोग पहुंच गए। उन्होंने ग्वालियर रोड पर शव रखकर जाम लगा दिया। इससे वाहनों की लंबी लाइन लग गई। बाद में सीओ सदर असीम चौधरी पुलिस बल के साथ पहुंचे। उन्होंने कार्रवाई का आश्वासन दिया। घटना की जानकारी पर भाजपा नेता भी पहुंच गए। उन्होंने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की।
विज्ञापन

मृतक के भाई मनीष ने बताया कि राकेश कुछ महीने पहले श्री राम कांप्लेक्स स्थित डिफेंस एस्टेट निवासी उदयराज की विजय सिक्योरिटी एजेंसी पर काम करता था। मगर, वह तनख्वाह में से अपना कमीशन भी लेता था। इस कारण राकेश ने नौकरी छोड़ दी। वह खुद ही नौकरी करने लगा। इस पर उदयराज रंजिश मानने लगा। वह अपनी एजेंसी में बुलाना चाहता। उसे जान से मारने की धमकी दे रहा था। उदयराज की गिरफ्तारी के बाद ही लोग शव उठाने देने पर अड़ गए। पुलिस ने शव को उठाने का प्रयास किया तो सीओ से भी जमकर नोकझोंक हुई। पुलिस ने लाठियां फटकारीं। बाद में उदयराज को घर से गिरफ्तार कर लिया, तब ही लोग शांत हुए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मनीष ने उदयराज सहित तीन-चार अन्य के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। मनीष का कहना है कि जब पुलिस आरोपी को पकड़कर लाई तो उसकी शर्ट पर खून लगा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

राहगीरों से भी अभद्रता
जाम लगाते लोगों ने राहगीरों के साथ भी अभद्रता कर दी। वाहन चालकों ने जाम के बीच से निकलने का प्रयास किया तो गुस्साए लोगों ने अभद्रता कर दी। बाद में पुलिस ने लोगों को हटाया।
बेहाल हुए विद्यार्थी
ग्वालियर हाईवे पर जाम के चलते सुबह स्कूल जाने वाले बच्चों का हाल-बेहाल हो गया। दर्जनों की संख्या में स्कूली वाहन जाम में फंस गए। वहीं बस भी फंस गईं। इससे उनको परेशानी का सामना करना पड़ा।

गार्ड ने किया था संघर्ष
पुलिस ने घटनास्थल से शराब की बोतल के ढक्कन, पानी की बोतल और मृतक का थैला बरामद किया है। जिस स्थान पर यह सामान रखा हुआ था वहां पर खून मिला था। शव 50 कदम की दूरी पर मिला। आशंका जताई जा रही कि हत्यारे ने पहले राकेश को चाकुओं से गोदा होगा। राकेश जान बचाकर भागा। इस दौरान उसके हाथ पर भी चाकू लग गए। कुछ दूरी पर जाकर उसका गला रेता गया।
परिवार में मचा कोहराम
राकेश बड़ा बेटा था। उसकी तीन लड़की और दो लड़के हैं। पत्नी ममता को रो-रोकर बुरा हाल था। परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed