{"_id":"599eb3644f1c1b27218b45b9","slug":"girl-in-mainpuri-threaten-for-acid-attack","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा को धमकी, मेरे साथ नहीं चली तो तेजाब डालकर बिगाड़ दूंगा चेहरा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्रा को धमकी, मेरे साथ नहीं चली तो तेजाब डालकर बिगाड़ दूंगा चेहरा
ब्यूरो/अमर उजाला मैनपुरी
Updated Thu, 24 Aug 2017 04:37 PM IST
विज्ञापन
एसिड अटैक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी कोतवाली क्षेत्र स्थित एक कोचिंग पर पढ़ने वाली छात्रा को साथी छात्र चेहरे पर तेजाब फेंकने की धमकी दे रहा है। दहशत में आई छात्रा को फोन कर साथ चलने को कहा जा रहा है। यह सब कोचिंग के ट्यूटर की मदद से किया जा रहा है। महिला थाने में शिकायत के बाद भी जब कोई कार्रवाई नहीं हुई। तब बुधवार को पीड़ित परिवारीजनों ने एसपी को प्रार्थना-पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी किशोरी स्टेशन रोड स्थित हरिदर्शन नगर स्थित कोचिंग सेंटर पर ट्यूशन पढ़ने जाती है। कुछ दिनों से वह बेहद दहशत में लग रही थी। पुत्री को परेशान देखकर जब मां ने इसका कारण पूछा तो छात्रा ने जो कहानी बताई उसे सुनकर सबके होश उड़ गए। छात्रा ने बताया कि कोचिंग के सर की मिली भगत से आरोपी युवक उसके साथ छेड़खानी करता आ रहा है।
अश्लील बातें करते हुए अपने साथ चलने की बात कहता है। उसने बताया कि आरोपी युवक ने रास्ता रोक कर धमकी दी है कि चेहरे पर तेजाब फेंक कर जला देगा। जानकारी होने के बाद जब परिवारीजनों ने कोचिंग पर बातचीत की तो ट्यूटर के शामिल होने की बात सच साबित हुई।
विज्ञापन
जिसके बाद 17 अगस्त को परिवारीजनों ने महिला थाने में शिकायत की। वहीं अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। बुधवार को पीड़ित परिवारीजनों ने एसपी राजेश एस को प्रार्थना-पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी राजेश एस ने थाना पुलिस को मामले की जांच कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश जारी किए गए हैं।