फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   gengrep pidita k ghar hamala

गैंगरेप पीड़िता के घर हमला, तोड़फोड़

Tue, 11 Aug 2015 02:04 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
ब्यूरो, अमर उजाला Updated Tue, 11 Aug 2015 02:04 AM IST
विज्ञापन
gengrep pidita k ghar hamala
जगदीशपुरा क्षेत्र के एक कालेज में गैंगरेप की शिकार हुई युवती के घर में रविवार रात कुछ लोगों ने हमला बोल दिया। पीड़िता के साथ मारपीट की कोशिश की। उसकी तीन मौसियों को लाठी-डंडे और सरिया से पीटा। घर में तोड़फोड़ भी की। जान से मारने की धमकी देकर आरोपी भाग निकले। पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की, लेकिन कोई नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

रुनकता क्षेत्र की युवती जगदीशपुरा क्षेत्र स्थित एक कालेज में बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रही थी। कालेज के हास्टल में रहने के दौरान उसकी अश्लील फोटो खींच ली थी। आरोप है कि कालेज संचालक राजवीर सिंह समेत तीन लोगों ने उसके साथ रेप किया। अधिकारियों से शिकायत के बाद 29 जुलाई को पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। युवती ने सुरक्षा की गुहार लगाई थी। पीड़िता ने बताया कि वह अपनी मौसियों के साथ रहती है। रविवार आधी रात बाद उसके घर के बाहर एक कार आकर रुकी। कार से उतरे तकरीबन आधा दर्जन युवक लाठी-डंडे और सरिया लेकर घर में घुस आए। उन्होंने आते ही उसकी मौसियों के साथ मारपीट की। जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

तोड़फोड़ करने लगे। युवती अपनी बहन के साथ घर से भाग निकली। इस पर हमलावर धमकाते हुए भाग निकले। पीड़िता का आरोप है कि कालेज संचालक ने अपने साथियों से हमला कराया है।  उसे 20 लाख में समझौता करने के लिए धमकाया जा रहा है। पुलिस ने अब तक उसकी गिरफ्तारी नहीं की है। मारपीट में उसकी एक मौसी घायल हो गईं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी जगदीशपुरा पुलिस को दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेल जा चुका है दरोगा
आगरा। इस मामले में आरोपी को बचाने के लिए रिश्वत लेने के आरोप में दरोगा राजवीर सिंह जेल जा चुका है। उसे विजिलेंस ने 70 हजार रुपये लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा था। इसके बाद पुलिस ने रिपोर्ट तो दर्ज की लेकिन आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed