{"_id":"56f98b414f1c1be41ef002c5","slug":"gang-of-bikers-in-town-awe","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूरे शहर में बाइकर्स गैंग का खौफ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पूरे शहर में बाइकर्स गैंग का खौफ
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
Updated Tue, 29 Mar 2016 01:21 AM IST
विज्ञापन
चेहरे नहीं पहचान पाई पुलिस
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ताजनगरी से अपराधनगरी बनते जा रहे शहर में एक के बाद एक नॉन स्टॉप वारदात करने वाले बाइकर्स गैंग का खौफ बढ़ता जा रहा है। कभी चेन तो कभी पर्स और कभी कैश की लूट। घटनाएं एक ही तरीके से हो रही हैं। बदमाशों का हुलिया भी एक जैसा है। पुलिस इन्हें पकड़ नहीं पा रही है। पुलिस वाहनों के चालान तो रोज काटती है लेकिन बाइकर्स गैंग के बदमाश नहीं पकड़े जाते। खंदारी, मदिया कटरा, माल रोड, एमजी रोड, सभी जगह बाइकर्स गिरोह सक्रिय है।
अलग अलग टारगेट के लिए बदमाशों ने अलग अलग समय तय कर रखा है। चेन लूट ज्यादातर शाम को होती है जब महिलाएं कॉलोनी या पार्क में टहल रही हों या फिर मंदिर जा रही हों। सोना-चांदी रात को सात से नौ के बीच लूटा जाता है जब सराफ प्रतिष्ठान बंद कर घर जाते हैं। कैश की लूट दिन में की जा रही है।
इसके लिए बैंक जाने वाले लोग टारगेट किए जाते हैं। बाइकर्स का एक गिरोह लाल रंग की बाइक पर है, एक सफेद और एक काली। तीनों में 20-25 आयु वर्ग के बदमाश हैं। एक बाइक पर तीन बदमाश होते हैं। एक का चेहरा हेलमेट से ढक जाता है। बाकी दोनों रुमाल से ढक लेते हैं। 17 लाख की लूट में भी यही हुलिया सामने आया है।