फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fugitive arrested in Goa with his girlfriend Ash

फरार बंदी ने गर्लफ्रेंड संग गोवा में की ऐश 

Fri, 02 Dec 2016 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 02 Dec 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
Fugitive arrested in Goa with his girlfriend Ash
दादी से मिलने गांव गया था पुलिस को देखकर भाग गया गोवा
दीवानी कचहरी में पुलिसकर्मियों की लापरवाही से फरार हुआ गैंगेस्टर जीतू उर्फ लूला ने फरारी के बाद गर्लफ्रेंड संग गोवा में ऐश की। छह दिन बिताने के बाद वह वापस लौटा। शुक्रवार तड़के खुद ही थाने पहुंच गया। उसने पुलिस को बताया कि दादी को देखने के लिए वह गांव पहुंचा तो पुलिस को देखकर भाग गया।
विज्ञापन

बता दें, जितेंद्र उर्फ जीतू उर्फ लूला गांव नैनाना जाट का रहने वाला है। छह दिसंबर 2014 को नैनाना जाट में हुई राजाबाबू की हत्या में वह और उसका पिता ओम प्रकाश आरोपी हैं। ओम प्रकाश जमानत पर जेल से बाहर है। लूला 2014 से ही जिला जेल में निरुद्ध था। 25 नवंबर को दीवानी कचहरी में पेशी पर लाया गया था। पुलिस कस्टडी से दोपहर तीन बजे फरार हो गया था। तब से पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। उसके घर पर दबिश दी जा रही थी।
विज्ञापन

शुक्रवार तड़के पांच बजे वह थाना न्यू आगरा पहुंचा। इस पर पुलिसकर्मियों ने उसे हवालात में डाल दिया। अभियुक्त लूला ने बताया कि वह अपनी दादी से मिलना चाहता था। उनकी तबीयत खराब थी। फरारी के बाद सबसे पहले गांव पहुंचा। मगर, यहां उसकी तलाश में पुलिस पहले ही पहुंच चुकी थी। इस पर गांव से लौट गया। उसने किसी तरह से गांव में रहने वाली अपनी प्रेमिका से संपर्क कर बुला लिया। इसके बाद उसे लेकर कैंट स्टेशन लेकर पहुंचा। यहां से गोवा के लिए ट्रेन में बैठ गया। 28 नवंबर को गोवा पहुंच गया। उसने प्रेमिका से ही कुछ रुपये और गहने मंगवाए थे, जिससे खर्च के लिए रकम का इंतजाम हो गया। उधर, पुलिस अभियुक्त के परिवारीजनों पर शिकंजा कस चुकी थी। इसका पता चलने पर लूला तीन दिन गोवा मेें बिताने के बाद शुक्रवार को वापस लौट आया। स्टेशन पर ट्रेन से उतरने के बाद वह सीधे थाने पर आ गया। इंस्पेक्टर का कहना है कि फरार अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed