फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   four accused arrested for school manager and principal murder in agra

स्कूल संचालक और प्रधानाचार्य की हत्या का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार

Mon, 01 Jul 2019 08:53 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 01 Jul 2019 08:53 AM IST
विज्ञापन
four accused arrested for school manager and principal murder in agra
पुलिस की गिरफ्त में हत्यारोपी - फोटो : अमर उजाला
आगरा में स्कूल संचालक सुरेंद्र कुमार लवानिया और प्रधानाचार्य विजय कुमार झा की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। दोनों की हत्या 72000 रुपये के लिए की गई थी। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन


सिकंदरा की ओम विहार कॉलोनी निवासी सुरेंद्र कुमार लवानिया के कई स्कूल हैं। इनमें थाना ताजगंज क्षेत्र के कौलक्खा स्थित डॉ बीआर आंबेडकर स्कूल की इमारत को उन्होंने सेमरी के रहने वाले धीरज को किराये पर दे रखी थी। 
विज्ञापन


इस स्कूल की इमारत का 72000 किराया बकाया था। इसे लेकर विवाद चल रहा था। शुक्रवार को धीरज ने फोन करके सुरेंद्र लवानिया और विजय कुमार झा को किराया देने की बात कहकर स्कूल बुलाया, जहां गला दबाकर उनकी हत्या कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों ने दोनों के शव स्कूल के मैदान में गाड़ दिए। वारदात में धीरज के भाई समेत चार लोग शामिल थे। पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं आरोपियों की निशानदेही पर शवों को बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed