फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fatehpur sikri

सीकरी से हथकड़ी समेत भागा वाहन चोर

Sun, 22 May 2016 02:01 AM IST
सीकरी से हथकड़ी समेत भागा वाहन चोर
सीकरी से हथकड़ी समेत भागा वाहन चोर Updated Sun, 22 May 2016 02:01 AM IST
विज्ञापन
Fatehpur sikri
लूट, क्राइम - फोटो : फाइल फोटो
फतेहपुर सीकरी। सीकरी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शनिवार सुबह मेडिकल के लिए ले जाए गए चार मुल्जिमों में वाहन चोरी का आरोप पुलिस अभिरक्षा से हथकड़ी समेत भाग गया। घटना से मचे हड़कंप के बाद पुलिस आरोपी की धरपकड़ में जुट गई है। उसे मेडिकल के बाद कोर्ट में प्रस्तुत किया जाना था। 
विज्ञापन

शुक्रवार रात लगभग ग्यारह बजे बाईपास मोड़ से दीपक पुत्र त्रिलोकी गुप्ता का टेंपो एक युवक चोरी कर ले गया। वाहन स्वामी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कुछ समय बाद मंडी मिर्जा खां से नन्हे पुत्र कैलाशी को टेंपो के साथ पकड़ लिया। वाहन स्वामी की तहरीर पर नन्हें के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। शनिवार सुबह लगभग साढे़ दस बजे उसे चिकित्सीय परीक्षण के लिए आरक्षी शिवनारायण और होमगार्ड हाकिम सिंह सीएचसी ले गए। उनके साथ शांतिभंग के तीन अन्य आरोपी भी मेडिकल के लिए भेजे गए। आरक्षी आरोपियों को होमगार्ड के हवाले कर चिकित्सीय अभिलेखों को लेकर जैसे ही सीएचसी में गए। वैसे ही वाहन चोरी का आरोपी नन्हे होमगार्ड से हाथ छुड़ाकर भाग निकला। होमगार्ड ने कुछ दूर तक उसका पीछा किया लेकिन वह भाग गया। घटना की सूचना थाने पर दी तो हड़कंप मच गया। आननफानन में पुलिस ने नाकेबंदी कर भागे चोर की पकड़ने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं मिला। पुलिस ने आरोपी पर पुलिस अभिरक्षा से भागने का मुकदमा दर्ज किया है। घटना के बाद सीओ अछनेरा सतीश कुमार ने मौके का निरीक्षण किया और फरार अभियुक्त को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। बताया जाता है कि उसके भागने में कुछ बाइक सवारों ने मदद की है। 
विज्ञापन

-------
नन्हे पर वाहन चोरी के दर्ज हैं कई मुकदमे 
पुलिस अभिरक्षा से भागे वाहन चोर नन्हे के खिलाफ वर्ष 2015 में भरतपुर राजस्थान में बोलेरो चोरी का अभियोग दर्ज है। थाना फतेहपुर सीकरी में वाहन चोरी के अभियोग दर्ज हैं। नन्हे कुछ माह पहले ही राजस्थान जेल से रिहा हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed