फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   farmer burnt alive in firozabad

फिरोजाबादः घर के बाहर सो रहे किसान को जिंदा जलाया

Wed, 21 Jun 2017 09:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला एका (फिरोजाबाद)
ब्यूरो/अमर उजाला एका (फिरोजाबाद) Updated Wed, 21 Jun 2017 09:14 PM IST
विज्ञापन
farmer burnt alive in firozabad
- फोटो : Demo Pic
फिरोजाबाद के एका थाना क्षेत्र के गांव नगला बली में किसान को जिंदा जलाने का मामला सामने आया है। गंभीर रूप से झुलसा किसान अस्पताल में भर्ती है। बेटे की तहरीर पर एका पुलिस ने एक महिला सहित छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने महिला भूरी देवी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस शेष आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन


बताया गया है कि गांव नगला बली निवासी संतोष सिंह यादव (52) का गांव के ही कुछ लोगों से तालाब में जाने वाले पानी को लेकर विवाद चल रहा है। इसकी शिकायत कई बार पीड़ित ने  एसडीएम से की। समस्या के निस्तारण को डीएम ने लेखपाल को आदेश भी दिए थे। इसके बाद भी लेखपाल द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। 
विज्ञापन


ग्राम प्रधान की अध्यक्षता में पंचायत हुई जिसमें पंचायत के फैसले को विपक्षियों ने स्वीकार करने की बात कही, लेकिन पंचायत खत्म होने के बाद पंचायत के फैसलों पर विपक्षियों द्वारा कोई अमल नहीं किया गया। इसको लेकर दोनों पक्षों रंजिश चली आ रही थी। पीड़ित के पुत्र रामकृष्ण यादव ने बताया कि 19 जून की रात पिता घर के बाहर सो रहे थे तभी गांव की ही भूरीदेवी, वीकेश सिंह, रमेश सिंह, विजय, विकास सिंह और टीटू उर्फ रामब्रेश निवासी जेड़ा एका एकत्रित होकर आए और पिता के ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिस वक्त आरोपियों ने घटना को अंजाम दिया था। उस वक्त संतोष की पत्नी किशना देवी दूसरी चारपाई पर सो रही थी। पिता की चीख सुनकर मां जाग गई और शोरगुल किया। आरोपी मौके से भाग गए। घायल को परिवारीजनों ने उपचार के लिए आगरा ले गया। उधर एका पुलिस ने जयकिशन की तहरीर पर भूरीदेवी, वीकेश, रमेश, विजय सिंह, टीटू और विकास के खिलाफ रिपोर्ट दज कर ली है। पुलिस भूरी देवी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया अन्य गिरफ्तारी को दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed