फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   fake-grp-inspecter caught in rajamandi station agra

पंजाब मेल में पकड़ा गया फर्जी जीआरपी इंस्पेक्टर

Sat, 13 Feb 2016 12:51 AM IST
अागरा ब्यूूराे
अागरा ब्यूूराे Updated Sat, 13 Feb 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
fake-grp-inspecter caught in rajamandi station agra
पंजाब मेल एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में पैंट्री कार के वेंडरों से वसूली कर रहे जीआरपी के फर्जी इंस्पेक्टर नरेशचंद्र यादव को ट्रेन में चल रहे जीआरपी स्कवैड के सिपाहियों को हड़काना भारी पड़ गया। ट्रेन के राजा की मंडी स्टेशन पर पहुंचने पर स्कवैड के सिपाहियों ने जीआरपी राजा की मंडी प्रभारी को जानकारी दी। फर्जी इंस्पेक्टर के पास से जीआरपी और सीबीसीआईडी के दो परिचय पत्र, खिलौना पिस्टल, तीन वोटर आईडी कार्ड आदि बरामद हुए।  
विज्ञापन

ग्वालियर से आ रही पंजाब मेल के एस-7 कोच में खुद को जीआरपी का इंस्पेक्टर बताने वाला भरथना, इटावा निवासी नरेशचंद्र यादव सफर कर रहा था। उसने पेंट्री कार के कर्मचारियों से 20-20 रुपये की वसूली करना शुरू कर दी। कर्मचारियों ने ट्रेन में चल रहे राजामंडी जीआरपी के स्कवैड के सिपाहियों को इसकी जानकारी दी। सिपाहियों को इस तरह इंस्पेक्टर के वसूली करने पर शक हो गया। उन्होंने टोका तो वह उनसे उलझ गया। सिपाहियों ने राजा की मंडी स्टेशन पर चौकी प्रभारी जीआरपी ललित त्यागी को सूचना दी। चौकी प्रभारी ने कथित इंस्पेक्टर से पूछताछ की तो वह सकपका गया। पीएनओ नंबर पर नौ के स्थान पर दस अंक देखकर चौकी प्रभारी ने उसकी तलाशी ली। तलाशी में सीबीसीआईडी और जीआरपी के दो परिचय पत्र, तीन वोटर आईडी कार्ड, खिलौना पिस्टल बरामद हुए।
विज्ञापन

पूछताछ में नरेशचंद्र ने बताया कि वह कई साल से ट्रेन में मुफ्त सफर करके यात्रियों से वसूली करता था। वह जीआरपी व आरपीएफ के स्कवैड के सिपाहियों को भी चकमा देता रहा है। ट्रेन से बाहर निकलने पर वह खुद को सीबीसीआईडी का इंस्पेक्टर बताता था। चौकी प्रभारी ने बताया कि फर्जी इंस्पेक्टर के खिलाफ धोखाधड़ी समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज करके जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed