फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   extortion case against two police officers in agra

थर्ड डिग्री मामले में दो दरोगाओं समेत छह पर चौथ वसूली का केस, गिरफ्तारी किसी की नहीं

Tue, 17 Sep 2019 03:13 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 17 Sep 2019 03:13 PM IST
विज्ञापन
extortion case against two police officers in agra
प्रतीकात्मक तस्वीर
आगरा के थाना पिनाहट में दो युवकों को चोरी के शक में थर्ड डिग्री दिए जाने के मामले में पुलिस ने सोमवार को केस दर्ज कर लिया। इसमें निलंबित किए जा चुके तत्कालीन एसओ और दरोगा को नामजद किया गया है, जबकि चार आरोपी अज्ञात में हैं। तहरीर मिलने के सात दिन बाद यह रिपोर्ट दर्ज हुई है। अभी भी पुलिस ने किसी की गिरफ्तारी नहीं की है।
विज्ञापन


छह सितंबर को थानाध्यक्ष पिनाहट जितेंद्र कुमार गौतम पुलिस बल के साथ क्षेत्र के गांव पुरा नत्था निवासी अवधेश पुत्र रामसहाय और संजू पुत्र मुन्नालाल को कुकथरी में स्कूल संचालक के घर हुई चोरी के शक में उठाया था। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बेलगाम खाकीः आगरा में दो युवकों की हवालात में पिटाई, थानाध्यक्ष व हलका इंचार्ज निलंबित
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि चोरी करना कबूल कराने के लिए पुलिस ने दोनों की दो दिनों तक जमकर पिटाई की। हवालात में थर्ड डिग्री तक दी गई। इस पिटाई से दोनों गंभीररूप से घायल हो गए। साथ ही पुलिस ने 26000 रुपये लेने के बाद इन्हें छोड़ा। इसकी दोनो पीड़ितों ने 9 सितंबर को एसएसपी से शिकायत की थी। 

इसके बाद थानाध्यक्ष पिनाहट जितेंद्र कुमार गौतम और एसआई सोनू शर्मा को निलंबित कर दिया गया। दोनों पीड़ितों का मेडिकल कराया गया। इसमें साफ हो गया कि पुलिस ने थर्ड डिग्री दी। दोनों को बेहोश होने के बाद होश में लाया गया और फिर से पीटा गया। 

इनके खिलाफ दर्ज हुआ केस

अवधेश की तहरीर पर थाना पिनाहट में जितेंद्र कुमार गौतम,  एसआई सोनू शर्मा और चार अज्ञात पुलिसकर्मियों के मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। थाना इंचार्ज आनंद सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटना की तफ्तीश की जा रही है।

ये धाराएं लगाई गई
384 : चौथ वसूली
504 : अपशब्द कहना
506 : जान की धमकी
323 : मारपीट करना
343 : अवैध हिरासत

एसपी पूर्वी प्रशांत कुमार ने बताया कि युवकों की पिटाई के मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। जांच सीओ बाह को सौंपी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed