{"_id":"826ac0ff1fdcb01e5caa27532244836d","slug":"eveteasing-in-agra-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी के बाद भी शोहदे ने पीछा न छोड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी के बाद भी शोहदे ने पीछा न छोड़ा
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
Updated Fri, 25 Dec 2015 02:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ताजगंज क्षेत्र की युवती के गृहस्थ जीवन में शोहदे ने जहर घोल दिया। उसने उसके पति को फोन कर धमकी दी है कि पत्नी को छोड़ दे। अगर, ऐसा नहीं करेगा तो जान से हाथ धोना पड़ेगा। युवक की धमकी से युवती के घरवाले दहशत में हैं। उन्होंने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है।
मामला ताजगंज क्षेत्र का है। संजना की शादी कुछ माह पहले भोपाल (एमपी) के राजा (सभी नाम परिवर्तित) के साथ हुई थी। आरोप है कि संजना को शादी से पहले गांव का युवक परेशान करता था। शादी के बाद भी उसने हरकत बंद नहीं की। कुछ दिन पहले ही संजना मायके आई थी। राजा भी उसके साथ आया था। मंगलवार को युवक ने राजा को फोन किया।
उससे कहा कि वह संजना से प्यार करता है। उसके बिना नहीं रह सकता है। अब उसे गांव में ही छोड़कर चला जाए। अगर, ऐसा नहीं करेगा तो जान से मार देगा। युवक की धमकी से राजा दहशत में आ गया। उसने अपने युवती के घरवालों को जानकारी दी। इसके बाद संजना से रिश्ता तोड़ने की बात कही। युवती के पिता ने थाना ताजगंज में युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। इंस्पेक्टर का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।