{"_id":"598c73384f1c1bd6348b459b","slug":"etah-junior-engineer-murdered-in-love-triangle","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जेई मर्डरः लव ट्रायंगल में मारा गया सत्यम, ऐसे जुड़ रहे हत्या के तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जेई मर्डरः लव ट्रायंगल में मारा गया सत्यम, ऐसे जुड़ रहे हत्या के तार
ब्यूरो/अमर उजाला एटा
Updated Thu, 10 Aug 2017 08:22 PM IST
विज्ञापन
सत्यम मिश्रा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा में सिंचाई विभाग के जेई की हत्या में गर्लफ्रेंड के पहले बॉयफ्रेंड की करतूत लग रही है। पुलिस जांच में सामने आया है कि युवती सत्यम से मिलने से पहले एक और युवक के संपर्क में थी। सत्यम से दोस्ती के बाद उसने उस युवक से मिलना कम कर दिया। पुलिस ने फिलहाल पुष्टि तो नहीं की लेकिन वह घटना के खुलासे के काफी नजदीक है।
बता दें कि एटा के थाना कोतवाली देहात क्षेत्र में सिंचाई विभाग की मंदाकिनीपुरम कॉलोनी में जेई सत्यम मिश्रा की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस को घटना के बाद से ही प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका थी। पुलिस सूत्रों की मानें तो युवती के पहले बॉयफ्रेंड ने युवती से प्रेम में बाधक बनने पर जेई की निर्मम तरीके से हत्या की है।
बताया जा रहा है कि युवती जेई के संपर्क में आने से पहले एक और युवक के संपर्क में रही थी। वह युवक उसका रिश्तेदार भी बताया जा रहा है। दिल्ली और एटा में रहने के दौरान युवक-युवती की आपस में बातचीत होती थी। पुलिस का दावा है कि विगत आठ माह से युवती का उस युवक से संपर्क कम हो गया।

युवती को दिलाया था कमरा
पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि हत्यारोपी ने युवती को अलग रहने के लिए कमरा दिलाया था, लेकिन युवती कमरे पर न रहकर जेई सत्यम मिश्रा के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगी। इसी से परेशान होकर सिरफिरे आशिक ने साथियों के साथ जेई की गला रेतकर हत्या कर दी। पुलिस से जुड़े सूत्रों का दावा है कि जेई हत्याकांड में शामिल अधिकांश हत्यारोपी पकड़े जा चुके हैं। जल्द ही हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा।