{"_id":"5a564b5f4f1c1b0f788b7cba","slug":"etah-district-panchayt-member-arrested-with-revolver","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एटा का जिला पंचायत सदस्य तमंचे के साथ गिरफ्तार, ये था प्लान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एटा का जिला पंचायत सदस्य तमंचे के साथ गिरफ्तार, ये था प्लान
क्राइम डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Wed, 10 Jan 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
जिला पंचायत सदस्य संजीव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा के सिकंदरा थाना पुलिस ने एटा के जिला पंचायत सदस्य संजीव को तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है। उसके साथी शिवम को पिस्टल के साथ पकड़ा गया है। पुलिस का कहना है कि दोनों लोग एक व्यापारी के साथ लूट करने के इरादे से आए थे। दोनों को आर्म्स एक्ट में कोर्ट के सामने पेश किया गया। वहां से 14 दिन के लिए जेल भेज दिया गया।
सीओ हरीपर्वत एएसपी रवीना त्यागी बुधवार सुबह सिकंदरा पुलिस के साथ चेकिंग पर थीं। तभी बोदला की ओर से आती सफेद सफारी को उन्होंने रोका। इसमें एक व्यक्ति भाग गया, जबकि चालक सहित दो को पकड़ लिए गए।
गिरफ्तार अभियुक्त संजीव कुमार पुत्र गंगा सिंह निवासी उद्देतपुर, थाना कोतवाली नगर, एटा और शिवम कौशिक पुत्र दिलीप शर्मा निवासी बुर्ज वाला कुआं, थाना कोतवाली एटा हैं।

पहले भी जेल जा चुका है संजीव
जिला पंचायत सदस्य का साथी शिवम
- फोटो : अमर उजाला
संजीव के पास से तमंचा और दो कारतूस मिले, जबकि शिवम के पास से पिस्टल मिली। सफारी गाड़ी पर उत्तराखंड का नंबर था। वही एक आरोपी विकास यादव पुत्र किशोरीलाल निवासी विजयपुर, मिरहची एटा है।
संजीव मिरहची का जिला पंचायत सदस्य है। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वह सिकंदरा में एक व्यापारी को लूटने आए थे। पुलिस दोनों को आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही है।
आगरा के कारगिल चौराहे पर तमंचे और पिस्टल समेत पकड़े गए जिला पंचायत सदस्य संजीव का अपराधिक इतिहास भी है। वह हरियाणा में मादक पदार्थों की तस्करी के मामले में पकड़ा जा चुका है। संजीव की मां डाक्टर सुजाता वर्मा की हत्या हुई थी।