फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   eighty kg silver looted from roadways bus in agra

एनएच-2 पर रोडवेज बस में लूटी 80 किलो चांदी

Tue, 18 Jul 2017 09:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला एत्मादपुर (आगरा)
ब्यूरो/अमर उजाला एत्मादपुर (आगरा) Updated Tue, 18 Jul 2017 09:52 PM IST
विज्ञापन
eighty kg silver looted from roadways bus in agra
up roadways
आगरा के बल्केश्वर निवासी चांदी कारोबारी  के मुनीम  से एनएच-2 पर बुढ़िया के ताल के पास मंगलवार शाम रोडवेज बस में 80 किलो चांदी ( कीमत लगभग 15 लाख ) लूट ली गई। वारदात के लिए दो बदमाश बस में सवारी बनकर बैठे थे।चार बस के साथ दो बाइकों पर चल रहे थे।
विज्ञापन


बदमाशों ने ड्राइवर, कंडक्टर और मुनीम को तमंचे दिखाकर बस रुकवाई और फिर इत्मिनान से चांदी से भरे बैग लूट लिए। इसके बाद बाइकों से आगरा की ओर भाग गए।

मथुरा डिपो की बस आगरा से सनाली बोर्डर जा रही थी। कारोबारी का मुनीम कमला नगर से बस में सवार हुआ था। उसके पास दो प्लास्टिक बैग में 80 किलो चांदी थी। इसे गोरखपुर में कारोबारी को देने जा रहा था।
विज्ञापन


उसने बताया कि कमला नगर से ही दो अन्य लोग बस में बैठे थे। बुढ़िया के ताल पर बस के पहुंचने पर उन्होंने तमंचे निकाल लिए। मुनीम ने बताया कि बदमाशों ने उस पर और उसके पास बैठे युवक निवासी दाऊजी पर तमंचे तान दिए। यह देख ड्राइवर ने बस रोक दी। तभी चार बदमाश और आ गए। उन्होंने ड्राइवर, कंडक्टर पर भी तमंचे लगा दिए। इसके बाद बदमाश चांदी की पायल से भरे बैग लूटकर भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोडवेज बस के परिचालक ने बताया कि कमला नगर से सवार हुए दो बदमाशों में से एक ने गोरखपुर का तथा दूसरे ने मैनपुरी का टिकट लिया था। बदमाशों के जाने के बाद उसने बस के एत्मादपुर नगर पालिका कार्यालय पर सूचना दी। वहां से पुलिस को फोन किया गया। तब पुलिस आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed