{"_id":"5d73b3a08ebc3e016025eaff","slug":"doctor-attacked-his-younger-brother-in-property-dispute","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा के नामचीन डॉक्टर ने किया छोटे भाई पर जानलेवा हमला, तीन पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
आगरा के नामचीन डॉक्टर ने किया छोटे भाई पर जानलेवा हमला, तीन पर मुकदमा दर्ज
Sat, 07 Sep 2019 07:11 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 07 Sep 2019 07:11 PM IST
विज्ञापन
अस्पताल में घायल डॉक्टर के परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा के प्रमुख चिकित्सक डॉ. अमित टंडन और उनके छोटे भाई डॉ. अनुराग टंडन के बीच कोठी में लगे सीसीटीवी कैमरे हटाने पर शुक्रवार शाम को विवाद हो गया। आरोप है कि डॉ. अमित टंडन ने छोटे भाई के सिर में लोहे का एंगल मार दिया, जिससे वो घायल हो गए।
घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत गंभीर बनी है। घटना की जानकारी पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने डॉ. अमित टंडन, उनकी पत्नी डॉ. वैशाली टंडन सहित तीन के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज किया है।
बाग फरजाना में वरिष्ठ स्त्री रोग विषेशज्ञ डॉ. कमलेश टंडन का हॉस्पिटल है। उनके बड़े बेटे डॉ. अमित टंडन अस्पताल में बैठते हैं, जबकि अस्पताल के बाहर एक हिस्से में डॉ. अनुराग टंडन डायग्नोस्टिक सेंटर चलाते हैं। दोनों बेटे एक ही कोठी में रहते हैं। उनके साथ मां भी रहती हैं।

दोनों के बीच संपत्ति का विवाद
थाना हरीपर्वत के प्रभारी निरीक्षक प्रवीन कुमार मान ने बताया कि डॉ. अमित और डॉ. अनुराग के बीच संपत्ति का विवाद चल रहा है। डॉ. अनुराग ने कोठी के अंदर सीसीटीवी कैमरे लगाए हुए हैं। शुक्रवार शाम को डॉ. अमित टंडन का कर्मचारी कैमरे हटा रहा था।
डॉ. अनुराग टंडन की पत्नी पारुल टंडन ने पुलिस को बताया कि जब इस बारे में पति को पता चला तो वो मना करने लगे। इस पर डॉ. वैशाली टंडन और कर्मचारी राहुल ने पकड़ लिया। इसके बाद अमित टंडन ने अनुराग टंडन के सिर में लोहे का एंगल मार दिया।
जिससे उनके गंभीर चोट लगी है। इसके बाद आरोपी भाग गए। अनुराग टंडन को देहली गेट स्थित निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी पर पुलिस भी पहुंच गई।
निरीक्षक का कहना है कि डॉ. अमित टंडन, डा. वैशाली टंडन और कर्मचारी राहुल के खिलाफ तहरीर दी गई थी। इस पर घर में घुसकर जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज किया गया है। दोनों के बीच पूर्व में भी विवाद हुआ था।