फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   details of hotels demand on cantt area

कैंट एरिया के होटलों का मांगा ब्योरा 

Sat, 01 Oct 2016 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 01 Oct 2016 01:23 AM IST
विज्ञापन
details of hotels demand on cantt area
पाकिस्तान से आने वाले नागरिकों पर लगी खुफिया नजर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
पीओके में सर्जिकल स्ट्राइक के बाद शहर के होटलों पर शिकंजा कसा गया है। प्रशासन ने पर्यटन विभाग से छावनी क्षेत्र में मौजूद होटलों की लिस्ट मांगी है। छावनी क्षेत्र के होटलों में ठहरने वालों का पूरा ब्योरा भी मांगा गया है। दरअसल, भारत सरकार पासपोर्ट पर कैंट एरिया और प्रतिबंधित क्षेत्रों में न ठहरने के निर्देश दे रही है, लेकिन इस निर्देश के बावजूद कैंट क्षेत्र में पर्यटक घूमते दिखते हैं। प्रशासन अब छावनी क्षेत्र के होटलों पर खास सख्ती करने वाला है।
विज्ञापन

शहर में छावनी क्षेत्र में दो दर्जन से ज्यादा होटल मौजूद हैं। इनमें से कई ऐसी जगहों पर हैं, जहां से सेना की गतिविधियां और उस इलाके में पहुंच आसान है। कई होटलों की छतों से तो सैन्य अधिकारियों के घर और सेना के आफिस तक बेहद नजदीक हैं। वहां से सैन्य इलाके के मूवमेंट पर नजर भी रखी जा सकती है। ऐसे में प्रशासन ने छावनी के होटलों पर निगाह रखने की तैयारी की है। यूपी टूरिज्म से प्रशासन ने छावनी क्षेत्र के होटलों का ब्योरा मांगा है। पासपोर्ट में कैंट एरिया में न घूमने के निर्देशों को भी अब सख्ती से पालन कराने की तैयारी है। हालांकि अब तक एलआईयू इस काम में लापरवाह रहा है। स्थानीय एलआईयू के पास आगरा में ठहरे पाकिस्तानी नागरिकों का कोई ब्योरा नहीं है।
विज्ञापन


पाकिस्तानी पर्यटकों को होटलों में जगह नहीं
शहर के होटल पहले ही सीरिया, ईराक, तुर्की और पाकिस्तान के पर्यटकों को कमरा देने से कतराते रहे हैं। एलओसी पार सर्जिकल स्ट्राइक के बाद होटलों ने पाकिस्तानी सैलानियों को कमरा देने से ही मना कर दिया है। दरअसल, पाकिस्तान से आने वालों को शहर के साथ खास थाना क्षेत्र का वीजा दिया जाता है। वह उस थाना क्षेत्र के अलावा कहीं नहीं घूम सकते। होटलों को पाकिस्तानी नागरिक के आने पर एलआईयू को तुरंत सूचना देनी अनिवार्य है, जबकि अन्य देशों के पर्यटकों को वीजा भी शहर का मिलता है और 24 घंटे के अंदर एलआईयू को जानकारी देनी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिन भर चली होटल और मॉल में चेकिंग
पीओके में किए गए इंडियन आर्मी के सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पूरे प्रदेश में अलर्ट जारी किया गया है। इसके मद्देनजर गुरुवार रात से ही चेकिंग शुरू कर दी गई थी। शुक्रवार को दिन भर होटल, मॉल, सिनेमा घर, बस अड्डों और रेलवे स्टेशनों पर चेकिंग की गई। बम डिस्पोजल स्कवैड, डॉग स्कवैड के अलावा स्वाट की टीम को भी इसमें लगाया गया। शनिवार को प्रमुख मंदिरों में सुरक्षा के बंदोबस्त किए जाएंगे।
ताजमहल पर भी सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। हालांकि शुक्रवार को यह स्मारक बंद रहता है, लेकिन इसकी सुरक्षा में लगी सीआईएसएफ को अलर्ट किया गया है। इसके अलावा सिकंदरा, एत्माद्दौला और फतेहपुर सीकरी में पुलिस को चौकस रहने के निर्देश दिए गए हैं। शहर में सभी होटलों की चेकिंग की जा रही है। खास तौर से कैंट एरिया के होटलों पर नजर है।

खुफिया पुलिस की टीम होटलों के रजिस्टर भी चेक कर रही है। होटल संचालकों को हिदायत दी गई है कि अगर किसी की गतिविधि संदिग्ध लगे तो सूचना देने में देरी न की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed