फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ciber

साइबर क्रिमिनल ने दिया डेढ़ लाख का फटका 

Tue, 07 Feb 2017 11:56 PM IST
साइबर क्रिमिनल ने दिया डेढ़ लाख का फटका 
साइबर क्रिमिनल ने दिया डेढ़ लाख का फटका  Updated Tue, 07 Feb 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
ciber
एटीएम - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
साइबर क्रिमिनल ने एटीएम कार्ड ब्लाक होने का झांसा देकर कपड़ा विक्रेता महिला के दो खातों से तकरीबन डेढ़ लाख रुपये निकाल लिए। अब दूसरे खातेधारकों के मोबाइल नंबर बताने का दबाव बना रहे हैं। महिला आरोपियों को पकड़वाने के लिए कई दिन से पुलिस के चक्कर काट रही है। 
शहीद नगर, सदर निवासी रेखा देवी पत्नी सुंदरलाल कपड़ों का व्यापार करती हैं। उनका खाता विभव नगर स्थित केनरा बैंक और राजपुर चुंगी स्थित यूनियन बैंक की शाखा में है। रेखा ने बताया कि 10 जनवरी की शाम चार बजे उनके मोबाइल पर काल आया। फोनकर्ता ने खुद को बैंक कर्मचारी बताया। कहा, आपका खाता बंद होने वाला है। एटीएम कार्ड ब्लाक हो जाएगा। आपको अपना खाता अपडेट कराना होगा। रेखा समझ गईं कि यह किसी साइबर क्रिमिनल का काल हो सकता है। इस पर उन्होंने कहा, यह गलत है, ऐसा नहीं होता। उन्होंने पति सुंदरलाल से बात कराई। सुंदरलाल बातों में आ गए और खाता संख्या, एटीएम कार्ड नंबर और ओटीपी बता दिया। साइबर क्रिमिनल ने दंपति से डेढ़ घंटे बात की। कुछ ही देर में उनके खाते से डेढ़ लाख रुपये निकल गए। उन्होंने पुलिस को जानकारी दी। बैंक से जानकारी लेने पर पता चला कि यह रकम पेटीएम के वालेट में ट्रांसफर की गई। नोएडा के मॉल से अलग-अलग खरीदारी की गई है। अब साइबर क्रिमिनल फिर से रेखा को काल कर किसी और व्यक्ति का मोबाइल नंबर बताने को कह रहे हैं। मंगलवार को एसएसपी आफिस में शिकायती पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन

एक माह में तीसरी वारदात
सदर और ताजगंज क्षेत्र में साइबर क्राइम की एक माह में तीसरी वारदात है। इससे पूर्व एक सैन्य कर्मी के खाते से 96 हजार और 15 दिन पहले एक फौजी के खाते से रकम निकाली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लूट के मोबाइल का लाक खुलवाने पहुंचे लुटेरे दबोचे
आगरा। कालिंदी विहार में मोबाइल दुकानदार से दो बदमाशों ने मोबाइल लूट लिया। दुकानदार ने परिचितों को सतर्क कर दिया। लुटेरे लूट के मोबाइल का लाक खुलवाने एक दुकान पर पहुंचे तो शक होने पर दुकानदार ने लोगों के सहयोग से दोनों को पकड़ लिया। 
घटना रविवार रात की है। टेढ़ी बगिया चौराहे पर मोबाइल की दुकान संचालक नेत्रपाल से कालिंदी विहार में बाइकर्स गैंग ने मोबाइल लूट लिया था। नेत्रपाल ने मोबाइल में लाक लगा रखा था। उसे आशंका थी कि बदमाश क्षेत्र के ही हो सकते हैं। वह जल्द ही मोबाइल का लाक खुलवाने आसपास की दुकान पर आएंगे। उसने परिचित दुकानदारों से कहा, अगर, कोई सेमसंग जे-7 मोबाइल का लॉक खुलवाने आए तो उससे पूछताछ जरूर करें। सोमवार अपराह्न दो बजे सौ फुटा रोड स्थित एक मोबाइल की दुकान पर दोनों बदमाश मोबाइल का लाक खुलवाने पहुंचे। शक होने पर दुकानदार ने बिल मांगा तो उन्होंने बिल देने से मना कर दिया। इस पर आसपास के दुकानदारों ने एकत्र होकर दोनों को पकड़ लिया और जमकर पिटाई की। सूचना पर पहुंचे नेत्रपाल ने मोबाइल पहचान लिया। दोनों को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी रवि और सोपाली निवासी धौर्रा, एत्मादपुर हैं। मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है। 

... तब लिखा मुकदमा 
नेत्रपाल ने मोबाइल लूट की तहरीर थाने में दे दी थी मगर, पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। लुटेरों के हाथ में आने पर तहरीर ली और मुकदमा दर्ज किया गया है। 


लुटेरे का साथी चोरी की बाइक सहित पकड़ा 
एत्माद्दौला पुलिस ने शहर में लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले गैंग के सदस्य को पकड़ लिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी जीतू निवासी शाहदरा है। उसके पास से चोरी की सफेद अपाचे बरामद हुई। बाइक पर गलत नंबर प्लेट लगी थी। अपाचे को लूट में इस्तेमाल किया जाता था। हालांकि जीतू वारदात में शामिल नहीं होता था। वह एक लुटेरे का परिचित है। उसने ही उसे बाइक दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed