फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   China woman raped in khajuraho madhya pradesh

चीन की महिला पर्यटक से खजुराहो में दुष्कर्म, आगरा के पर्यटन थाने में रिपोर्ट दर्ज

Mon, 31 Dec 2018 01:45 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 31 Dec 2018 01:45 PM IST
विज्ञापन
China woman raped in khajuraho madhya pradesh
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

चीन की महिला पर्यटक से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। उसके साथ मध्य प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थल खजुराहो में दुष्कर्म किया गया। उसे चाय में धोखे से नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोश किया गया और इसके बाद दुष्कर्म किया गया।

विज्ञापन


आगरा पहुंचने पर चीनी पर्यटक ने पर्यटन थाना पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। जांच के लिए एफआईआर को खजुराहो भेजा जाएगा। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है।
विज्ञापन


चीन के गुइ झोऊ प्रांत की 25 वर्षीय छात्रा 25 दिन पहले भारत भ्रमण के लिए आई थी। 28 दिसंबर को वो दिल्ली से मध्य प्रदेश के खजुराहो पहुंची थी। वहां 30 दिसंबर को होटल से पैदल म्यूजियम जा रही थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

चाय में नशीली पदार्थ मिलाकर पिलाया

रास्ते में चाय की दुकान पर तीन-चार युवक खड़े थे। उन्होंने कुछ बातें कीं और इस बीच दो कप चाय पिला दी। छात्रा का सिर चकराने लगा। वो म्यूजियम गई तो सिर में तेज दर्द होता रहा। वहां से वापसी में युवक वहीं खड़े मिले। 

उन्होंने इस बार एक और चाय जबरन पिला दी। इसे पीते ही छात्रा बेहोश हो गई। होश आया तो एकांत जगह में थी। वो 30 दिसंबर की रात को आगरा के लिए चल दी। 31 दिसंबर की सुबह यहां होटल के स्टाफ से कहा कि उन्हें काफी दर्द महसूस हो रहा है। 

आशंका है कि बेहोशी के दौरान उनके साथ दुष्कर्म किया गया है। इसके बाद होटल स्टाफ के साथ जाकर उन्होंने पर्यटन थाना में तहरीर दे दी। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि दुष्कर्म की धारा में केस दर्ज कर लिया गया है। मेडिकल परीक्षण भी कराया गया है। जांच के लिए मुकदमा खजुराहो भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed