फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Chargesheet filed against five accused for molesting woman in agra

आगरा: वायुसेना अधिकारी की रिश्तेदार महिला से छेड़छाड़ के मामले में पांच युवकों के खिलाफ चार्जशीट

Fri, 20 Nov 2020 12:07 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 20 Nov 2020 12:07 AM IST
विज्ञापन
Chargesheet filed against five accused for molesting woman in agra
सांकेतिक तस्वीर
आगरा के थाना कमला नगर क्षेत्र के जिम में वायुसेना अधिकारी की रिश्तेदार महिला के साथ छेड़छाड़ और मारपीट की कोशिश के मामले में पांच आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने चार्जशीट दाखिल कर दी है। मामले में आरोपी नामजद किए गए थे। उनके खिलाफ ही साक्ष्य जुटाए गए हैं।
विज्ञापन

 
नाई की मंडी क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहने वाली महिला अपने देवर के साथ कमला नगर के जिम में आती थीं। वह वायुसेना अधिकारी की रिश्तेदार हैं। चार सितंबर को सुबह जिम में अभ्यास करने के दौरान दो युवक उनको घूरने लगे। युवकों ने मोबाइल से महिला का वीडियो बना लिया। 
विज्ञापन

 


संबंधित खबर- आगराः जिम में वायुसेना अधिकारी की रिश्तेदार से छेड़छाड़, देवर को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन


जब महिला ने विरोध किया तो उसके साथ अभद्रता की गई। देवर बचाव में आया तो मारपीट पर उतारू हो गए। आरोपियों ने अफने साथियों को बुला लिया। सूचना पर पुलिस आ गई थी। महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। 

थाना कमला नगर के प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र शर्मा ने बताया कि कमला नगर निवासी शशांक गुप्ता, अभिषेक यादव, आयुष शर्मा, प्रत्युश शर्मा और बबलू पंडित को नामजद किया गया था। 

संबंधित खबर- वायुसेना अधिकारी की रिश्तेदार का वीडियो बनाने का आरोपी साथी सहित गिरफ्तार, जिम में हुई थी घटना

पांचों आरोपियों को गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किया गया। उनके खिलाफ साक्ष्य जुटाए गए। इसके बाद छह नवंबर को चार्जशीट लगा दी गई। इसमें छह से अधिक गवाह बनाए गए हैं। पुलिस ने चार्जशीट कोर्ट में पेश कर दी है।


अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed