फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Woman Molested In Gym Beat Brother-in-law Crime News

आगराः जिम में वायुसेना अधिकारी की रिश्तेदार से छेड़छाड़, देवर को पीटा

Sat, 05 Sep 2020 01:00 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sat, 05 Sep 2020 01:00 AM IST
सार

नाई की मंडी क्षेत्र की महिला पति और देवर के साथ जिम आती हैं। शुक्रवार को पति नहीं आए थे। देवर साथ आया था। आरोप है कि जिम में आयुष शर्मा और प्रतियुष शर्मा अपने दो दोस्तों अभिषेक यादव और शशांक गुप्ता के साथ आए थे।

विज्ञापन
Woman Molested In Gym Beat Brother-in-law Crime News
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AMAR UJALA

विस्तार

कमला नगर के एक जिम में शुक्रवार की सुबह 11 बजे वायुसेना के अधिकारी की रिश्तेदार महिला से छेड़छाड़ की गई। बचाव के लिए महिला का देवर आया तो  आरोपियों ने उसे पीटा। बाद में आरोपी धमकी देकर चले गए। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पीड़िता की तहरीर पर कमला नगर थाना में मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


नाई की मंडी क्षेत्र की महिला पति और देवर के साथ जिम आती हैं। शुक्रवार को पति नहीं आए थे। देवर साथ आया था। आरोप है कि जिम में आयुष शर्मा और प्रतियुष शर्मा अपने दो दोस्तों अभिषेक यादव और शशांक गुप्ता के साथ आए थे। दोनों को जिम ज्वाइन करना था। वह महिला को घूरने लगे। मोबाइल से वीडियो बनाने लगे।
विज्ञापन


इसका पता चलने पर महिला ने विरोध किया। मगर, आरोपी युवक महिला से उलझ गए। इस पर महिला का देवर आ गया। वह युवकों से मना करने लगा। उल्टा महिला को ही जिम नहीं आने की नसीहत देने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद देवर की पिटाई भी कर दी और धमकी देकर चले गए। 30 मिनट बाद दोबारा आए। उनके साथ छह दोस्त और थे। सभी महिला और उनके देवर से विवाद करने लगे। इससे हंगामा हो गया। जिम संचालक ने उन्हें शांत किया। महिला ने पुलिस को सूचना दे दी।  पुलिस के आने से पहले आरोपी भाग गए। थाना प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र शर्मा ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed