Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Vandana received three promotions in three months office superintendent suspended

कानपुर: रसूख से वंदना को तीन महीने में मिले थे तीन प्रमोशन, कार्यालय अधीक्षक निलंबित...क्लर्क की सेवा समाप्त

Sun, 22 Nov 2026 11:49 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Sun, 22 Nov 2026 11:49 AM IST
सार

Kanpur News: छावनी परिषद में घूस लेने के आरोप में सीबीआई द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेजी गईं कार्यालय अधीक्षक वंदना सिन्हा को शनिवार को निलंबित कर दिया गया है और आउटसोर्स क्लर्क ओमकार यादव की सेवा समाप्त कर दी गई है।

विज्ञापन
Kanpur Vandana received three promotions in three months office superintendent suspended
छावनी परिषद, कानपुर - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में सीबीआई छावनी परिषद से शुक्रवार सुबह कार्यालय अधीक्षक वंदना सिन्हा और क्लर्क ओमकार यादव को घूस लेने के आरोप में गिरफ्तार कर लखनऊ ले गई। वहां से उन्हें जेल भेजा गया। शनिवार को छावनी परिषद ने वंदना को निलंबित किया गया, जबकि आउटसोर्स पर कार्यरत क्लर्क ओमकार यादव की सेवा समाप्त कर दी गई।

विज्ञापन

वहीं, वंदना ने अपने रसूख के चलते तीन माह में तीन बार छावनी परिषद में प्रमोशन लिया था। सीबीआई की टीम ने रिटायर्ड सफाई नायक रूपलाल की शिकायत पर बृहस्पतिवार शाम को छावनी परिषद कैंट में छापा मारा था। शुक्रवार सुबह सीबीआई की टीम कार्यालय अधीक्षक वंदना सिन्हा और क्लर्क ओमकार को गिरफ्तार कर लखनऊ ले गई थी।

विज्ञापन
Trending Videos

तीन माह में तीन बार प्रमोशन लिया था
सीबीआई की टीम को ओमकार यादव के पास से 1.29 लाख रुपये भी मिले थे। कार्यालय अधीक्षक वंदना सिन्हा ने ऑउट ऑफ वे जाकर तीन माह में तीन बार प्रमोशन लिया थ। वंदना ने छावनी परिषद में 10 अप्रैल 2003 को स्टेनोग्राफर के पद पर ज्वॉइन किया था। एक नवंबर 2022 को कनिष्ठ लिपिक के पद पर प्रमोशन हुआ। ठीक एक माह बाद एक दिसंबर को उनका भूमि लिपिक के पद पर प्रमोशन हुआ।

विज्ञापन

लंबे समय से सुविधा शुल्क ले रही थी वंदना
फिर एक जनवरी 2023 को कार्यालय अधीक्षक के पद पर प्रमोशन हुआ था। छावनी परिषद के कर्मियों ने वंदना को पहले स्टेनोग्राफर पद पर ही तैनात बताया था। नियम यह है कि लगातार तीन माह में किसी भी कर्मचारी को प्रमोशन नहीं दिए जा सकते। परिषद में चर्चा है कि वंदना लंबे समय से सुविधा शुल्क ले रही थी और हिस्सा ऊपर तक पहुंचता था। इस संबंध में छावनी परिषद के मुख्य अधिशासी अधिकारी स्टीफन पीडी सवालों के जवाब देने से कतराते नजर आए।

विज्ञापन

किसी कर्मचारी के रिटायर्ड होने पर वंदना सिन्हा को प्रमोशन मिल गया था लेकिन लगातार तीन महीने में तीन प्रमोशन नहीं होने चाहिए थे। इसकी जांच कराई जाएगी।  -लखन लाल ओमर, नामित सदस्य, छावनी परिषद

प्रधान निदेशक को सौंपा था पत्र
छावनी परिषद प्रशासन के रवैये से परेशान शिवा कुमार, संदीप कुमार, विशाल कुमार, नंदकिशोर, गीता, प्रिंस, पूजा, पोपे, आकाश यादव, वीरेंद्र, गोविंद और अविनाश 16 मार्च को लखनऊ के रक्षा संविदा मध्य कमान गए थे। उन्होंने बताया कि वहां प्रधान निदेशक सद्भावना सिंह को पत्र सौंपा था। इन सभी लोगों का कहना था कि इनके परिजन की मृत्यु हो गई है, लेकिन उन्हें अभी तक सुनिश्चित कॅरिअर प्रोन्नयन (एसीपी) का पैसा नहीं मिला है और न ही मृतक आश्रितों को नौकरी मिली है। तबसे वे दफ्तर के चक्कर लगा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed