{"_id":"57f5581c4f1c1bc3322718e3","slug":"candidates-had-jammed","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभ्यर्थियों ने जाम लगाया, पथराव किया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अभ्यर्थियों ने जाम लगाया, पथराव किया
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Oct 2016 01:14 AM IST
विज्ञापन
पीएसी में भर्ती प्रक्रिया निरस्त होने की सूचना न मिलने पर भड़के
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीएसी में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की भर्ती प्रक्रिया निरस्त किए जाने की सूचना से अभ्यर्थियों का गुस्सा फूट पड़ा। पीएसी आफिस पहुंचे लगभग एक हजार अभ्यर्थियों ने प्रदर्शन किया। पुलिस ने उन्हें खदेड़ दिया तो वह पुरानी मंडी पहुंच गए। वहां जाम लगाया और पुलिस पर पथराव किया। थोड़ी देर बाद ही पुलिस ने इन्हें वहां से भी खदेड़ दिया।
अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए सुबह छह बजे पहुंचे थे। भर्ती प्रक्रिया तीन दिन पहले निरस्त कर दी गई थी। 47 पदों के लिए कुल 13000 ने आवेदन किया था। इनमें से ज्यादातर को जानकारी थी कि भर्ती निरस्त हो चुकी है। पीएसी ने नोटिस बोर्ड पर भी इसकी सूचना चस्पा की थी। लेकिन दो दिन पहले किसी ने पूरा बोर्ड ही उखाड़ दिया। इसके चलते कई अभ्यर्थियों को सूचना नहीं मिल पाई।
ऐसे ही एक हजार अभ्यर्थी सुबह पीएसी आफिस पहुंचे। यहां नोटिस बोर्ड ही गायब था। उन्होंने कर्मचारियों से पूछा तो जानकारी मिली। इस पर उन्होंने गड़बड़ी की आशंका जाहिर करते हुए हंगामा कर दिया। उनका कहना था कि धांधली से भर्ती की जा रही है। वहां पुलिस पहुंच गई और उन्हें खदेड़ दिया गया।
विज्ञापन
ताजगंज पुलिस ने बताया कि इसके बाद अभ्यर्थी पुरानी मंडी पहुंचे। वहां सड़क किनारे रखी ईंटों को उठाकर बीच में डाल दिया। रास्ता जाम कर दिया। पुलिस पहुंची तो पथराव कर दिया। हालांकि इसमें किसी को चोट नहीं आई। पुलिस ने लाठी फटकार कर उन्हें खदेड़ दिया। अभ्यर्थी आस पास के जनपदों से आए थे।