{"_id":"6aeac1802582de16210de29a","slug":"kanpur-man-who-arrived-to-meet-his-girlfriend-was-locked-inside-a-room-out-of-fear-he-hanged-himself-2026-11-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को कमरे में किया बंद, डर से युवक ने लगाया फंदा, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कानपुर: प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को कमरे में किया बंद, डर से युवक ने लगाया फंदा, जांच में जुटी पुलिस
Wed, 04 Nov 2026 10:55 AM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Wed, 04 Nov 2026 10:55 AM IST
सार
Kanpur News: घाटमपुर थाना क्षेत्र स्थित रवाईपुर गांव में अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी युवक को गृहस्वामी ने कमरे में बंद कर बाहर से कुंडी लगा दी। खुद को घिरा और फंसा देख घबराए युवक ने कमरे के भीतर लगे लोहे के एंगल से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कानपुर के घाटमपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रवाईपुर गांव में मंगलवार देर रात एक खौफनाक घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। गांव में अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचे एक युवक को पकड़कर कमरे में बंद कर दिए जाने से घबराकर उसने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने लोहे के एंगल से लटक रहे शव को नीचे उतरवाया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, फतेहपुर जिले के मलवा थाना अंतर्गत मोहन खेड़ा गांव निवासी शिव प्रताप (25) सिंह उर्फ सौरव पुत्र सुरेंद्र सिंह का रवाईपुर गांव में प्रेम प्रसंग चल रहा था। मंगलवार रात शिव प्रताप अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए उसके घर पहुंचा था। इसी दौरान गृहस्वामी परितोष कुमार को घर के भीतर किसी अनजान शख्स की आहट महसूस हुई। शक होने पर उन्होंने तुरंत उस कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर कुंडी लगा दी और शोर मचा दिया।
विज्ञापन
Trending Videos
कमरे में खुद को फंसा देख लोहे के एंगल से झूला
बाहर से कुंडी बंद होने और पकड़े जाने के डर से शिव प्रताप बुरी तरह घबरा गया। जब तक घरवाले और आसपास के लोग एकत्र होते, तब तक उसने कमरे के भीतर छत में लगे लोहे के एंगल से रस्सी का फंदा बनाया और उस पर झूल गया। कुछ देर बाद जब पुलिस की मौजूदगी में दरवाजा खोला गया, तो अंदर युवक का शव लटकता मिला। घाटमपुर थाना प्रभारी मनोज सिंह भदौरिया ने बताया शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर परिजनों को सूचित कर दिया गया है। मामले में तहरीर मिलने पर अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जाएगी।