फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   boy murdered in firozabad after fight during game

कबड्डी के खेल में हुआ विवाद, छात्र की कुल्हाड़ी से वारकर हत्या

Sat, 05 Aug 2017 07:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)
ब्यूरो/अमर उजाला शिकोहाबाद (फिरोजाबाद) Updated Sat, 05 Aug 2017 07:28 PM IST
विज्ञापन
boy murdered in firozabad after fight during game
गोवर्धन उर्फ शत्रुघ्न - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद के नगला दुली गांव में कबड्डी के खेल के विवाद में पड़ोसी युवकों ने शनिवार को कक्षा 11 के छात्र के सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। आरोपी उसे घर से बुला कर खेत में ले गए थे। छात्र की हत्या से परिवार में कोहराम मचा है। 
विज्ञापन


वारदात के बाद से आरोपी फरार हैं। मृतक की मां की तहरीर पर पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वहीं, हत्या की सूचना पर एसएसपी और एसपी ग्रामीण ने मौका मुआयना किया। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया है।       
विज्ञापन


बताया गया है कि नगला खंगर थाना क्षेत्र के गांव नगला दुली में दो दिन पहले कबड्डी का खेल हुआ था। इस दौरान गांव निवासी गोवर्धन उर्फ शत्रुघ्न (18) पुत्र जगमोहन की गांव के ही आलोक शर्मा से विवाद हो गया था। मौके पर मौजूद लोगों ने विवाद को शांत करा दिया था। वहीं, आलोक के मन रंजिश थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर उसने शनिवार की सुबह गोवर्धन को पवन नाम के लड़के से गांव के बाहर बुलवाया। उसके पहुंचते ही उसने कुल्हाड़ी से गोवर्धन के सिर पर वार कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिवारीजन उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मां ने दर्ज कराई रिपोर्ट

हत्या की जानकारी होते ही एसएसपी अजय कुमार और एसपी ग्रामीण महेंद्र सिंह ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। मृतक के पिता जगमोहन ने बताया कि दो दिन पूर्व शत्रुघ्न और आलोक में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। 

इसकी रंजिश के चलते उसने यह वारदात की। मृतका की मां राजेंद्री की तहरीर पर पुलिस ने आलोक शर्मा और पवन के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। घटना के बाद से ही आरोपी परिवार सहित फरार हैं।  

एसपी देहात महेंद्र सिंह ने बताया कि मामला आपसी झगड़े का है। मृतक और आरोपी दोनों एकही उम्र के हैं। मृतका की मां की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उन्हें शीघ्र ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

सबसे छोटा था गोवर्धन

जगमोहन पर दो बेटे हैं। जगमोहन मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण कर रहे हैं। उनका छोटा बेटा गोवर्धन छोटेलाल बघेल इंटर कॉलेज में कक्षा 11 का छात्र था। उसकी मौत से पूरा परिवार स्तब्ध रह गया है। रक्षाबंधन पर्व से ठीक दो दिन पूर्व हुई हत्या से पूरे गांव में रक्षावंधन का पर्व फीका हो गया है।  छात्र की मौत की सूचना पर मां राजेंद्री अस्पताल में बेहोश हो कर गिर पड़ी। परिवारीजनों ने उसे संभाला।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed