{"_id":"598897764f1c1b46288b4711","slug":"boy-in-agra-done-suicide-after-waiting-for-sister-on-rakshabandhan","type":"story","status":"publish","title_hn":"राखी पर बहन को आने में जरा देर हुई तो फांसी पर झूल गया भाई ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
राखी पर बहन को आने में जरा देर हुई तो फांसी पर झूल गया भाई
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
Updated Tue, 08 Aug 2017 09:24 AM IST
विज्ञापन
sister
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहन राखी बांधने पहुंचती उससे पहले ही भाई ने आत्महत्या कर ली। परिवारीजनों का कहना है कि बहन को आने में देरी हो गई थी, इससे ही युवक तनाव में आ गया था। इसी कारण उसने आत्मघाती कदम उठाया।
घटना सिकंदरा के दहतोरा की है। मूलरूप से रामबाग निवासी सोनू मजदूरी करता था। कई महीनों से दहतोरा में ओमप्रकाश के मकान में किराए पर कमरा लेकर रह रहा था। सोमवार को सुबह 11 बजे तक जब वह बाहर नहीं आया तो पड़ोसी घर के अंदर गए। सोनू का शव मकान में पड़ी टिन शेड की बल्ली से बांधे कपड़े से बनाए गए फंदे पर लटका मिला।
जानकारी नजदीक रहने वाली सोनू की मौसेरी बहन बेबी को दी र्गई। बेबी ने पुलिस को बताया कि सोनू की बहन भावना पत्नी सचिन कमला नगर में रहती है। एक महीने पहले शराब पीने को लेकर सोनू का बहन से झगड़ा हो गया था। तब से वह उसके घर नहीं आ रही थी। भावना का मोबाइल भी टूट गया था।
विज्ञापन
इस कारण बात नहीं कर पा रही थी। बेबी के अनुसार सोनू कई बार कह चुका था कि झगड़े की वजह से बहन नहीं आएगी। वो इसको लेकर तनाव में था। सोमवार को रक्षाबंधन पर भावना का इंतजार कर रहा था। उसको आने में देरी से वो विचलित था।
भावना ने बताया कि उसे नहीं पता था कि भाई यह कदम उठा लेगा। उसे घर के काम की वजह से राखी बांधने आने में देरी हो गई। दो साल पहले छोटे भाई की बीमारी से मौत हो गई थी। अब एक और भाई की मौत से भावना का रो-रोकर बुरा हाल था।