{"_id":"60389ebe9836f30dcf502938","slug":"boy-friend-murdered-in-house-of-girlfriend-crime-news-firozabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फिरोजाबाद: प्रेमिका से मिलने गए प्रेमी की पीट-पीटकर हत्या से सनसनी, प्रेमिका सहित सात लोगों पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
फिरोजाबाद: प्रेमिका से मिलने गए प्रेमी की पीट-पीटकर हत्या से सनसनी, प्रेमिका सहित सात लोगों पर मुकदमा दर्ज
Fri, 26 Feb 2021 12:40 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 26 Feb 2021 12:40 PM IST
विज्ञापन
मृतक पवन की फाइल फोटो और मौके पर पहुंचे एसएसपी
- फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद के रसूलपुर थाना क्षेत्र के मोहल्ला प्रेमनगर आसफाबाद निवासी 23 वर्षीय युवक की मोहल्ला शांतिनगर स्थित एक घर में शुक्रवार तड़के तीन बजे पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर मृतक की प्रेमिका सहित सात लोगों को नामजद व तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
थाना रसूलपुर क्षेत्र के मोहल्ला प्रेमनगर आसफाबाद निवासी पवन कुमार जाटव (23) पुत्र किताब सिंह के प्रेम संबंध इसी थाना क्षेत्र के मोहल्ला शांतिनगर निवासी किरण के साथ पिछले एक साल से चल रहे थे। मृतक पवन कुमार के बड़े भाई आकाश ने बताया कि बृहस्पतिवार रात करीब तीन बजे पवन को उसकी प्रेमिका किरण ने फोन कर अपने घर बुलाया जहां उसे मारा-पीटा गया। पवन की चीखें सुनकर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस को पवन बेहोशी की हालत में मिला। होश आने पर उसने परिजनों का मोबाइल नंबर दिया जिस पर पुलिस ने सुबह करीब सात बजे मृतक के परिजनों को सूचना दी।
हरेश पचौरी हत्याकांड : बीपी के जिम पर बनी थी हत्या की प्लानिंग, आरोपी सचिन कंजा से हत्या में प्रयुक्त पिस्टल बरामद
विज्ञापन
सूचना पर पवन का भाई आकाश अपनी मां आशादेवी के साथ रसूलपुर थाना पहुंचा तो पवन को पुलिस की गाड़ी में घायल अवस्था में पाया। पुलिस पवन को उसके परिवारीजनों के साथ जिला अस्पताल लेकर आई। यहां उपचार के दौरान पवन की मौत हो गई। आकाश ने बताया कि पवन ने उपचार के दौरान बताया था कि किरण ने फोन करके उसे घर बुलाया था। किरण ने परिवारीजनों के साथ मिलकर उसके हाथ-पैर बांधकर लाठी-डंडों से पिटाई करने के साथ ही बाल भी काट दिए। इतना बताने के बाद पवन ने दम तोड़ दिया।

किरण से बेपनाह मुहब्बत करता था पवन
परिवार के एक सदस्य ने नाम न लिखने की शर्त पर बताया कि पवन किरण से मुहब्बत करता था। उसकी हर बात पर आंख मूंद कर विश्वास करता था। अगर कोई किरण के बारे में कुछ भी गलत बोल दे, तो वह लड़ जाता था लेकिन किसी को नहीं पता था किरण उसके साथ ऐसा विश्वासघात करेगी।
भाजपा और बसपा नेता परिजनों से मिलने पहुंचे
सदर विधायक मनीष असीजा पवन के परिवारीजनों से मिलने जिला अस्पताल पहुंचे और उन्हें सांत्वना दी। साथ ही परिवारीजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक सहायता दिलाने का भरोसा दिया। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधिकारियों से बात की। वहीं बसपा के स्थानीय नेता भी अस्पताल में परिवारीजनोें के पास पहुंचे।
इन लोगों के खिलाफ पुलिस ने लिखा मुकदमा
रसूलपुर पुलिस ने मृतक पवन के भाई आकाश की तहरीर पर किरण, अशोक कुमार, सत्यवीर, जयवीर, अजय कुमार, हरीबाबू, विशाल को नामजद करते हुए तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। युवक को घर बुलाकर उसकी पिटाई की गई है। अंदरूनी चोट आने से उसकी मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर जेल भेजा जाएगा। मामला प्रेम प्रसंग का भी सामने आ रहा है। हरिमोहन, सीओ सिटी