फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   bjp leader murdered in agra villagers torched the police post

आगरा में युवक की हत्या के बाद बवाल, ग्रामीणों ने फूंकी चौकी

Mon, 05 Jun 2017 11:08 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला फतेहाबाद (आगरा)
ब्यूरो/ अमर उजाला फतेहाबाद (आगरा) Updated Mon, 05 Jun 2017 11:08 PM IST
विज्ञापन
bjp leader murdered in agra villagers torched the police post
घटनास्थल पर पहुंची भारी फोर्स - फोटो : amar ujala
आगरा के फतेहाबाद में थाना डौकी के गांव नहर्रा नाहर गंज में सोमवार रात को युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। ग्रामीणों ने हमलावरों को घेर लिया। उनकी जान लेने पर आमादा हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छुड़ाने का प्रयास किया तो पुलिस पर हमला कर दिया। पुलिसकर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। एक पीआरवी में आग लगा दी। सूचना पर कई थानों की फोर्स के आने पर बवाल थमा। 
विज्ञापन


नाथूराम वर्मा डौकी के गांव नदौता के रहने वाले थे। बताया गया है कि सोमवार रात तकरीबन 8:30 बजे वह अपनी आई-10 कार से समर सिंह और उसके भाई सुधीर के साथ गांव नहरा नाहरगंज आए थे। एक अन्य कार में कुछ और लोग मौजूद थे। गांव में आने के बाद दोनों भाइयों ने नाथूराम की गोली मारकर हत्या कर दी। उनको एक के बाद एक तीन गोलियां मारी। 
विज्ञापन


उनकी मौके पर मौत हो गई। फायरिंग की आवाज सुनकर खेतों में काम कर रहे ग्रामीण आ गए। उन्होंने हमलावरों को घेर लिया। समर सिंह और सुधीर की जमकर पिटाई लगा दी। यह देखकर दूसरी कार में सवार लोग पैदल भाग खड़े हुए। इस पर ग्रामीणों ने कार कार यमुना में फेंक दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों को छुड़ाने का प्रयास किया तो आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिसकर्मियों के साथ भी मारपीट कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में आई पीआरवी नंबर 59 में आए सिपाही को जमकर पीटा। यह देखकर पुलिस कर्मी जान बचाकर भाग निकले। ग्रामीणों ने पीआरवी में भी आग लगा दी। घटना की जानकारी पर आसपास के थानों की फोर्स पहुंच गई। पुलिस ने ग्रामीणों को खदेड़ दिया। डीएम गौरव दयाल और एसएसपी दिनेश चंद्र दुबे आ गए।


बताया गया है कि नाथूराम वर्मा नाम के ही आगरा के भाजपा नेता भी हैं। वे भी फतेहाबाद क्षेत्र के रहने वाले हैं। नाथूराम वर्मा की हत्या के बाद क्षेत्र में भाजपा नेता की हत्या की अफवाह फैल गई थी। इस पर प्रशासन के हा‌थ पांव फूल गए। हालांकि भाजपा जिलाध्यक्ष ने बताया कि यह भाजपा नेता नाथूराम वर्मा नहीं है। इन्हीं के नाम के दूसरे युवक थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed