फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   BJP leader murder in firozabad before tundla by-election

टूंडला उपचुनाव से पहले भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या, इलाके में पुलिस-पीएसी तैनात

Sat, 17 Oct 2020 12:32 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 17 Oct 2020 12:32 AM IST
सार

  • फिरोजाबाद में टूंडला विधानसभा उपचुनाव से पहले बदमाशों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। बाइक सवार बदमाशों ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता को गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद फरार हो गए। वारदात शनिवार की रात तकरीबन आठ बजे हुई।

विज्ञापन
BJP leader murder in firozabad before tundla by-election
आक्रोशित लोगों ने सड़क पर जाम लगाया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद के टूंडला कस्बा में शुक्रवार रात को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा नेता) पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। गंभीर रूप से घायल भाजपा नेता को आगरा के निजी अस्पताल में चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वारदात से आक्रोशित व्यापारियों ने एटा मार्ग पर जाम लगा दिया। स्थिति को देखते हुए इलाके में पुलिस और पीएसी को तैनात किया गया है। 

विज्ञापन


थाना नारखी के नगला बीच निवासी दयाशंकर गुप्ता उर्फ डीके 42 पुत्र शांति स्वरूप गुप्ता की टूंडला में मुख्य मार्ग पर बिल्डिंग मैटेरियल और परचून की दुकान है। वह भाजपा मंडल उपाध्यक्ष थे। शुक्रवार दोपहर वह भाजपा प्रत्याशी प्रेमपाल धनगर के नामांकन में भाग लेने के लिए टूंडला आए थे। 
विज्ञापन



उन्होंने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह की बैठक में भाग लिया था। शाम को अपने प्रतिष्ठान पहुंचकर कामकाज किया। रात तकरीबन आठ बजे करीब दयाशंकर अपने प्रतिष्ठान को बंद करा रहे थे। इसी बीच वहां अपाचे बाइक पर सवार तीन बदमाश आए। उन्होंने आते ही उनके ऊपर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। गोलियां लगते ही भाजपा नेता गिर पड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन

गुस्साए लोगों ने सड़क जामकर किया हंगामा

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और पुलिस मौके पर पहुंच गई। उन्हें गंभीरावस्था में जिला अस्पताल ले गए। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें आगरा रेफर कर दिया। परिजन उन्हें आगरा के निजी अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने उनकी जांच करते हुए मृत घोषित कर दिया। इधर, नगला बीच में एकत्रित परिजनों और व्यापारियों ने टूंडला-एटा मार्ग पर अवरोधक डालकर जाम लगा दिया। पुलिस ने जाम खुलवाने का प्रयास किया तो परिजन ने हंगामा कर दिया। 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सचिंद्र पटेल ने बताया कि नगला बीच में दयाशंकर गुप्ता को अज्ञात लोगों ने गोली मार दी। उन्हें उपचार के लिए आगरा के भेजा गया, जहां उनकी मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने कुछ लोगों के नाम बताए हैं। हत्या का कारण रंजिश बताया जा रही है। पुलिस जांच कर रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। 

भाजपा जिलाध्यक्ष मानवेंद्र प्रताप सिंह लोधी ने कहा कि नगला बीच के पार्टी के मंडल उपाध्यक्ष की हत्या एक जघन्य घटना है। पुलिस प्रशासन से मांग है कि हत्यारोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर जेल भेजे। इस तरह की घटनाएं फिर न हों इसके लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed