{"_id":"5cb943e1bdec2213e6490b3e","slug":"bjp-leader-attacked-by-miscreants-after-voting-in-mathura","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: मतदान के बाद भाजपा पदाधिकारी पर हमला, हालत गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मथुरा: मतदान के बाद भाजपा पदाधिकारी पर हमला, हालत गंभीर
Fri, 19 Apr 2019 10:34 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 19 Apr 2019 10:34 AM IST
विज्ञापन
घायल भाजपा नेता
- फोटो : ANI
मथुरा में लोकसभा चुनाव के मतदान के बाद गुरुवार शाम रिफाइनरी क्षेत्र में भाजपा महानगर महामंत्री पर हमला कर दिया गया। हमलावरों ने उनके सिर पर सरिया से प्रहार किया। इससे वो गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
घटना गुरुवार शाम को मतदान के ठीक बाद हुई। महानगर के भाजपा महामंत्री ठाकुर रामजीलाल सिंह मतदान के बाद रांची बांगर में पार्टी कार्यकर्ताओं से बातचीत कर रहे थे, तभी तीन-चार युवकों ने आकर हमला कर दिया। हमलावरों ने उनको पीटा और सिर पर सरिया मारकर घायल कर दिया।
वारदात को अंजाम देकर हमलावर फरार हो गए। मौके पर पहुंची रिफाइनरी पुलिस ने घायल भाजपा नेता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। खबर लगते ही भाजपाइयों की भीड़ जिला अस्पताल में जुट गई। हर कोई भाजपा नेता की कुशलक्षेम पूछता दिखा। हालत नाजुक होने पर उन्हें नयति हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया।

Mathura: BJP leader Thakur Ram attacked by unidentified miscreants after voting concluded at a polling station in Ranchi Bangar y'day. SSP Mathura says, “After polling concluded at the booth successfully, Ram ji was attacked. One accused being interrogated;investigation underway” pic.twitter.com/C4wkN99cQ5
— ANI UP (@ANINewsUP) April 18, 2019
घटना के संबंध में एसएसपी मथुरा ने बताया कि मतदान के बाद भाजपा नेता पर हमला किया गया। एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है, जिससे पूछताछ की जा रही है। जांच जारी है। अन्य आरोपियों को जल्द पकड़ा जाएगा।
बता दें कि गुरुवार को लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत मथुरा लोकसभा सीट के लिए मतदान संपन्न हुआ। मतदान के दौरान जिलेभर में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए, लेकिन मतदान के बाद शाम को घटी इस घटना से पुलिस प्रशसान में हड़कंप मच गया।