{"_id":"57c874014f1c1bc9592cb4a2","slug":"bikers-gang-broken-havoc-on-the-city-again","type":"story","status":"publish","title_hn":" शहर पर फिर टूटा बाइकर्स गैंग का कहर ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शहर पर फिर टूटा बाइकर्स गैंग का कहर
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Sep 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
लूट
- फोटो : अमर उजाला
शहर का एक और दिन बाइकर्स गैंग के खौफ में बीता। पुलिस के नकारापन से एक केबाद एक चार वारदात हो गई। हैरानी की बात यह है कि सिटी पुलिस के अफसरों पर कोई फर्क ही नहीं पड़ रहा है। बाइकर्स गिरोह के बदमाशों को पकड़ने के लिए कोई प्लान तक नहीं बनाया है। न ही वारदात रोकने के लिए कोई प्रयास किया जा रहा है। नतीजा सामने है।
वारदात-1
आगरा। एलआईसी कालोनी, असोपा हास्पिटल के पास रहने वाली नीलम यादव सिकंदरा के ईश्वर नगर, ककरैठा स्थित एक निजी स्कूल में शिक्षिका हैं। वह दोपहर तकरीबन दो बजे पैदल स्कूल से घर लौट रहीं थीं। रोशन विहार के पास पीछे से काली बाइक सवार दो बदमाश आए। पीछे बैठे बदमाश ने नीलम के गले पर झपट्टा मारकर चेन लूट ली। इसके बाद होली पब्लिक स्कूल होते हुए हाईवे की तरफ भाग गए। नीलम ने पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना दी। पुलिस ने आसपास के घरों और स्कूल के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किए, लेकिन उनके बारे में कोई जानकारी नहीं लग सकी।
वारदात- 2
लूट के विरोध पर दुकानदार को सड़क पर घसीटा
आगरा। नरायच में मिथुन की मोबाइल शॉप है। बुधवार रात तकरीबन 10:30 बजे एक युवक मोबाइल रिचार्ज कराने आया। मिथुन मोबाइल रिचार्ज करने के लगा। अचानक बाहर खड़ा युवक का साथी आ गया। वह दुकान में रखा लैपटॉप लेकर साथी के साथ बाहर की तरफ भागने लगा। इस पर मिथुन ने दौड़ लगा दी। उसने बाइक पकड़ ली। बदमाश ने उसे धमकाया, लेकिन उसने बाइक नहीं छोड़ी। बाद में बदमाश उसे 100 मीटर तक सड़क पर घसीटते हुए ले गए। इससे मिथुन घायल हो गया। बदमाश भागने में सफल रहे।
विज्ञापन
वारदात - 3
टेढ़ी बगिया पर दो एलईडी लूटीं
आगरा। टेढ़ी बगिया स्थित राज इलेक्ट्रानिक्स में रात तकरीबन नौ बजे दो युवक आए। वह एलईडी टीवी देखने लगे। तभी बदमाश ने उसकी दुकान से दो एलईडी टीवी उठा लीं। इसके बाद बाइक पर बैठकर भागने लगे। दुकानदार रिहान के बेटे ने एक एलईडी टीवी पकड़ ली, लेकिन बदमाश दूसरी एलईडी टीवी ले उड़े। उसने थाने में तहरीर दी है।
वारदात - 4
छेड़छाड़ के बाद छात्रा से पर्स छीना
आगरा। एत्माद्दौला क्षेत्र की रहने वाली छात्रा की बहन बुधवार रात को कहीं से आ रही थी। इसलिए छात्रा उसे लेने के लिए चौराहे पर आई थी। रास्ते में पड़ोसी युवक ने उसे रोक लिया। इसके बाद छेड़छाड़ करने लगा। छात्रा ने शोर मचा दिया। इस पर आरोपी भाग गया। मगर, जाते समय छात्रा का पर्स भी ले गया। पर्स में दो हजार रुपये और एक सोने की अंगूठी भी थी। हालांकि छात्रा ने कोई तहरीर नहीं दी है।