फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bike thief had robbed plan from Saraf

बाइक चोर ने बनाया था सराफ से लूट का प्लान

Sat, 16 Jan 2016 02:04 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा Updated Sat, 16 Jan 2016 02:04 AM IST
विज्ञापन
Bike thief had robbed plan from Saraf
पृथ्वीनाथ पुलिस चौकी के पास यहीं के रहने वाले सराफ संजय वर्मा से लूट का प्लान बल्देव (मथुरा) के बाइक चोर गोला बघेल ने बनाया था। उसने जासूसी सदर वन (जगदीशपुरा) के रहने वाले अपने ममेरे भाई से कराई। वह चार दिन से पृथ्वीनाथ के चक्कर काट रहा था। लूट के लिए तीनों बदमाश दो घंटे पहले पहुंच गए थे। यह पूरा खुलासा गिरफ्तार दोनों बदमाशों से पुलिस की पूछताछ में हुआ है।
विज्ञापन

मौके से पकड़े गए बल्देव के ही हिस्ट्रीशीटर वीरेंद्र उर्फ वीरू और सादाबाद (हाथरस) के प्रमोद ने बताया कि गोला शातिर बाइक चोर है। पुलिस ने बताया कि उसने वीरू से कहा कि बड़ी लूट के लिए तैयार है, वह अपने ममेरे भाई से जासूसी करा रहा है। उसके ममेरे भाई ने संजय वर्मा के दुकान बंद करने, घर जाने और जेवरात बैग में ले जाने की जानकारी जुटाकर गोला को दी।
विज्ञापन

इसके बाद गोला, वीरू और प्रमोद वारदात के लिए पहुंचे। सराफ ने लूट का विरोध किया तो उसके सीने में गोली मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई। इसके बाद वीरू और प्रमोद तो पब्लिक ने पकड़ लिए लेकिन गोला काली पल्सर बाइक लेकर भाग निकला। उसके बारे में तमाम जानकारी मिल जाने के बावजूद पुलिस उसे पकड़ नहीं पाई। एसपी सिटी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि गोला और उसके ममेरे भाई की तलाश में पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। दोनों जल्द ही पकड़ लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चीला खाया, चाय पी और कर दी वारदात
आगरा। पुलिस ने बताया कि संजय वर्मा से लूट करने के लिए तीनों बदमाश सवा चार बजे पृथ्वीनाथ चौकी के पास पहुंच गए थे। वे संजय वर्मा की फर्म के पास खड़े होकर उन पर नजर रख रहे थे। समय बिताने के लिए पहले ठेले पर चीला खाया। इसके बाद एक खोखे पर चाय पी। जैसे ही संजय वर्मा पैदल दुकान से चले, वैसे ही वीरू और प्रमोद उनके पीछे पैदल चल दिए। गोला बाइक स्टार्ट कर खड़ा रहा। बदमाशों ने पुलिस को बताया कि जब संजय वर्मा ने बैग नहीं छोड़ा, तो उन्हें तमंचे की बट से पीट रहे थे। इस पर भी उन्होंने बैग नहीं छोड़ा। इसी दौरान उनसे गोली चल गई।
खुलासा
- बल्देव के हिस्ट्रीशीटर वीरू पर 13 केस हैं, वह 2013 में खंदौली में चांदी की बड़ी लूट की थी।
- वह आवास विकास के सेक्टर तीन में एक पत्रकार के यहां ड्राइवर था। यहीं रहता था।
- घटना से चार दिन पहले नौकरी छोड़कर अपने गांव चला गया था।
- पत्रकार ने उसे कई बार कैमरामैन बनाकर थानों और चौकियों में भी भेजा था।
- प्रमोद के खिलाफ तीन केस दर्ज मिले हैं, वह भी शातिर अपराधी बताया गया है।
- फरार गोला बघेल बल्देव का बाइक चोर है, उसने अपने ममेरे भाई से जासूसी कराई।
पांच किलो चांदी के लिए ली जान
जिस बैग को छीनने के लिए बदमाशों ने सराफ संजय वर्मा की हत्या कर दी, उसमें पांच किलो चांदी के जेवरात थे। बदमाशों ने बताया कि उन्हें अंदाजा था कि बैग में 20-25 लाख के जेवरात होंगे। पुलिस ने बताया कि बैग में चांदी के जेवरातों के सिवाय कुछ और नहीं था।
सीने पर गोली मारी, सिर में तमंचे की बट
संजय वर्मा के शव का पोस्टमार्टम शुक्रवार सुबह किया गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बारे में बताया कि शरीर में दो जगह गहरे जख्म मिले। एक सीने पर, यह गोली का था। उन्हें सटाकर गोली मारी गई। दूसरा सिर पर, यह तमंचे की बट से पीटे जाने का था। बदमाशों ने बताया कि उनके सिर पर बट से कई प्रहार किए थे। गोली दो ही चलाई गई थीं, एक हवा में और दूसरे उनके सीने पर।

दोपहर तक बंद रहा बाजार
नगला पृथ्वीनाथ में सराफ की हत्या के बाद शुक्रवार को क्षेत्र का बाजार बंद रहा। दोपहर दो बजे बाद बाजार खोला गया। दुकानदारों का कहना था कि पुलिस चौकी होने के बावजूद सुरक्षा के नाम पर कुछ भी नहीं है। पुलिस गश्त तक नहीं करती है। यही वजह है कि घने आबादी इलाके में बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। अगर, पब्लिक आगे न आती तो पुलिस बदमाशों को कभी नहीं पकड़ पाती।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed