{"_id":"3bd2eaff6987570fef9b64721fbdf359","slug":"bike-invoice-sn-personnel-commotion-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक के चालान पर एसएन कर्मियों का हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक के चालान पर एसएन कर्मियों का हंगामा
ब्यूरो, अमर उजाला
Updated Thu, 02 Jul 2015 02:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसएन मेडिकल कालेज में वाहन चेकिंग के दौरान मेडिकल कालेज के कर्मचारी की बाइक का चालान करने पर जमकर हंगामा हुआ। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने पुलिस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। स्टेट बैंक के पास गेट बंद करके जाम लगा दिया और नारेबाजी शुरू कर दी। कर्मचारियों ने एसओ पर हाथापाई करने का आरोप लगाया। तकरीबन डेढ़ घंटे तक हंगामा चलता रहा। इससे ओपीडी समेत अन्य विभागों में काम प्रभावित हो गया। एसएन के प्राचार्य डा. अजय अग्रवाल और सीओ कोतवाली मनीषा सिंह ने समझा बुझाकर कर्मचारियों को शांत कराया।
थाना मदन मोहन गेट के एसओ वहीद अहमद सुबह 11 बजे मेडिकल कालेज की पुरानी इमरजेंसी के पास वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दरम्यान मेडिकल कालेज में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी अरविंद बाइक लेकर ड्यूटी पर जाने को निकले थे। बताते हैं कि यहां पुलिस ने रोक लिया। कर्मचारी का आरोप है कि उन्होंने बताया कि वह मेडिकल कालेज के कर्मचारी हैं। इसके बाद भी एसओ ने एक नहीं सुनी और चालान काट दिया। उनके विरोध करने पर एसओ ने हाथापाई की। इसकी जानकारी अरविंद ने यूनियन के नेता सुरेंद्र यादव को दी। कुछ ही देर में मेडिकल कालेज के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी एकजुट होकर स्टेट बैंक के तिराहे पर पहुंच गए। कर्मचारियों ने गेट बंद करके जाम लगा दिया। पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। डेढ़ घंटे तक हंगामा चलता रहा। कर्मचारियों के जाम लगाने से ओपीडी समेत अन्य विभागों में काम भी प्रभावित हो गया।
इसकी जानकारी मिलने पर प्राचार्य डा. अजय अग्रवाल मौके पर पहुंचे। कुछ ही देर में सीओ कोतवाली मनीषा सिंह भी पहुंच गई। कर्मचारी नेताओं का कहना था कि पुलिस चेकिंग के नाम पर कालेज परिसर में कर्मचारी और उनके परिवारीजनों का उत्पीड़न करती है। एसओ एमएम गेट ने बताया कि उन्होंने गाड़ी के कागज मांगे थे, इसी पर कर्मचारी ने अभद्रता शुरू कर दी। अपने साथियों को बुलाकर पुलिस पर दबाव बनाया।