फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   bijlii

डौकी में बिजली विभाग की टीम को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

Wed, 22 Feb 2017 12:28 AM IST
डौकी में बिजली विभाग की टीम को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा
डौकी में बिजली विभाग की टीम को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा Updated Wed, 22 Feb 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
bijlii
डौकी में बिजली विभाग की टीम को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
डौकी के ग्राम टर्रकपुरा में मंगलवार की दोपहर चेकिंग करने गई बिजली विभाग की टीम के अभद्रता करने पर भड़की महिलाओं ने टीम को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा और कर्मचारियों के मोबाइल छीन लिए। खेतों में काम कर रहे ग्रामीण को जानकारी हुई तो उन्होंने टीम को घेरकर बंधक बना लिया। सूचना पर सीओ पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को शांत कराया। जेई ने थाना डौकी में 12 लोगों के खिलाफ रुपये छीनने की तहरीर दी है। शाम को ग्रामीणों ने किसान नेता श्याम सिंह चाहर के नेतृत्व में एसएसपी से मिलकर शिकायत की।
विज्ञापन

पवावली फीडर के जेई नीतेश कुमार 20-25 कर्मचारियों के साथ ग्राम टर्रकपुरा में मंगलवार को चेकिंग करने गए थे। वहां की महिलाओं का आरोप है कि टीम के सदस्य जबरन घरों में घुसने लगे। रोकने पर उन्होंने अभद्रता कर दी। एक महिला ने बताया कि घर के अहाते में उसकी बहू नहा रही थी। मना करने के बाद भी टीम के सदस्य उन्हें और वहां खड़ी दूसरी महिलाओं को धक्का देकर अंदर घुस गए। धक्का लगने से वृद्धा अंगूरी देवी गिरकर घायल हो गईं। गांव की पुष्पा देवी ने बताया कि उनके घर में ताला लगा था। फिर भी टीम के सदस्य सीढ़ी लगाकर घुस गये। उन्होंने चंद्रकला पुत्री निरंजन सिंह से भी अभद्रता की। बाद में गुस्साई महिलाओं ने टीम को घेरकर पीटना शुरू कर दिया। हंगामा होता देख खेतों में काम कर रहे ग्रामीण पहुंच गए। उन्होंने टीम को बंधक बना लिया। इसकी सूचना पर सीओ अशोक कुुमार सिंह, एसओ डौकी संजीव तोमर मय फोर्स पहुंचे और कर्मचारियों को छुड़ाया। एसडीओ पीके सिंहा व जेई नीतेश कुमार ने बताया कि पवावली में 100 केवीए के दो ट्रांसफार्मरों से लगातार बिजली चोरी की सूचना मिल रही थी। उन्होंने आरोप लगाया कि टीम चेकिंग करने गई तो ग्रामीणों और महिलाओं ने मारपीट कर दी और 28 हजार रुपये भी छीन लिये। जेई ने ग्रामीण राजकुमार, जयपाल, बेगम सिंह, विजेंद्र, अजीत, भूप सिंह, भारत सिंह, वीरेंद्र, बीपी सहित 12 लोगों के खिलाफ लूट और मारपीट की तहरीर दी है।
विज्ञापन

------
एसएसपी से मिले किसान, बुलाई पंचायत 
फतेहाबाद। किसान नेता श्याम सिंह चाहर ने ग्रामीणों के साथ एसएसपी से उनके आवास पर पहुंचकर मामले की शिकायत की। कहा कि यदि ग्रामीणों पर जबरन मुकदमे थोपे गये तो किसान गिरफ्तारी देंगे। उन्होंने बुधवार को एक बजे गांव पवावली में किसानों की पंचायत बुलाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
बंद रहेगी चारों फीडरों की बिजली आपूर्ति
फतेहाबाद। ग्रामीणों के विरुद्ध मुकदमा कायम कराने की मांग करने गए अवर अभियंता नीतीश कुमार और उपखंड अधिकारी पीके सिन्हा ने कहा कि मुकदमा कायम होने तक पवावली, कांकरपुरा, धमोता, कबीस चारों फीडरों की बिजली सप्लाई बंद रहेगी। आरोपियों की गिरफ्तारी तक पवावली फीडर की लाइट बंद रहेगी। उन्होंने शीघ्र आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed