फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   bid blow on OLX and car theft during the Test drive

ओएलएक्स पर बोली लगाई  टेस्ट ड्राइव पर कार ले उड़ा

Tue, 24 May 2016 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
अमर उजाला ब्यूरो आगरा Updated Tue, 24 May 2016 01:52 AM IST
विज्ञापन
bid blow on OLX and car theft during the Test drive
मेडिकल छात्र के विज्ञापन देने पर आया था युवक - फोटो : demo
ओएलएक्स पर कार की बोली लगाने के बाद युवक ने मेडिकल छात्र को चूना लगा दिया। टेस्ट ड्राइव के बहाने कार ले गया। छात्र ने थाना हरीपर्वत में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

आवास विकास कालोनी के सेक्टर 12 निवासी मेडिकल छात्र शशांक शर्मा ने स्विफ्ट कार को बेचने के लिए ओएलएक्स पर विज्ञापन दिया था। कुछ दिन बाद कमल नामक युवक ने उनसे फोन पर संपर्क किया। खुुद को खंदारी स्थित देव नगर का बताया। 21 मई को फोन करके कार का टेस्ट ड्राइव लेने की बात कही। शशांक ने उसे घर बुला लिया और नौकर अजय और पड़ोसी सर्वेश को कार में बैठा दिया। कमल हलवाई की बगीची तक कार ले गया। रास्ते में उसने अजय और सर्वेश से कहा कि वे उसे कार का बॉनट और डिकी खोलकर दिखाएं, जबकि खुद अंदर ही बैठा रहा। दोनों के उतरते ही कार को तेज स्पीड से हरीपर्वत की ओर ले गया। दोनों ने जानकारी शशांक और पुलिस को दी। बता दें, इससे पहले सिकंदरा मेें एक छात्र से युवक कार ले उड़ा था। दोनों मामलों में ही आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। 
विज्ञापन


शहर में एक गैंग सक्रिय

ओएलएक्स पर अक्सर लोग अपनी गाड़ी और बाइक को बेचने के लिए विज्ञापन देते हैं। शहर में सक्रिय गैंग इन्हीं विज्ञापन को देखने के बाद वारदात को अंजाम देता है। पहले लोगों को कॉल करके खुद को बिजनेसमैन या फिर सर्विसमैन बताते हैं। वाहन के बारे में कई दिन तक पूछताछ करने के बाद घर आने की कहते हैं। बहाने से गाड़ी या बाइक से उतारकर भाग जाते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सिकंदरा में पकड़े गए थे दो युवक 
थाना सिकंदरा पुलिस ने मथुरा के दो युवकों को पकड़ा था। उन्होंने मथुरा में एक युवक की बुलट उड़ाई थी। युवक बुलट को बेचने के लिए आगरा लेकर आए थे। उन्होंने उसका नंबर भी मिटा दिया था। पुलिस चेकिंग में दोनों को पकड़ लिया गया था। युवकों ने पहले भी कई वारदात को अंजाम दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed