{"_id":"59061afa4f1c1b5a464413cf","slug":"bar-was-being-run-in-beer-shop-in-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड लगा था बीयर शॉप का और चल रहा था ‘बार’","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बोर्ड लगा था बीयर शॉप का और चल रहा था ‘बार’
ब्यूरो/ अमर उजाला मथुरा
Updated Sun, 30 Apr 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कृष्णानगर में बीयर शॉप का बोर्ड लगी दुकान के अंदर ‘बार’ चलता पाया गया। सेल्समैन दुकान के भीतर ही कुर्सी डालकर रईसजादों को बीयर पिला रहा था। पुलिस ने छापा मारकर 21 लोगों को पकड़ा। बाद में जब शहर के असरदार लोगों की सिफारिशें पहुंची तो सभी को छोड़ दिया।
कृष्णानगर में विपिन नर्सिंग होम के समीप ये बीयर शॉप है। यहां ठेकेदार और सेल्समैन दुकान के अंदर ही लोगों को बैठाकर बीयर पिलाते हैं। जबकि नियमानुसार शॉप पर केवल बिक्री ही होनी चाहिए। पहले भी इस बात की शिकायतें अफसरों तक पहुंची लेकिन हर बार अनसुना कर दिया गया। शनिवार की रात को कृष्णानगर पुलिस ने बीयर शॉप पर छापा मारा। सेल्समैन सहित 21 युवकों को दुकान के अंदर से बीयर पीते हुए पकड़ा।
मौके पर कोतवाली पुलिस भी पहुंच गई। इसके बाद आबकारी विभाग को सूचना दी। आबकारी इंस्पेक्टर सूचना देने के करीब दो घंटे बाद मौके पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस ने पकडे़ गए लोगों को हिदायत देकर छोड़ दिया। वहीं जिला आबकारी अधिकारी को दुकान के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
बता दें कि जिले की अधिकांश शराब और बीयर की दुकानों पर लोग अंदर बैठकर अथवा दुकान के बाहर खडे़ होकर ही बीयर और शराब का सेवन करते देखे जा सकते हैं। जानकारी होने के बाद भी आबकारी विभाग इन पर कार्रवाई नहीं करता है। रविवार को कृष्णानगर पुलिस की ओर से सूचना देने के बाद भी करीब दो घंटे बाद मौके पर पहुंचना आबकारी विभाग पर भी सवाल उठाता है।