{"_id":"58519f894f1c1bdd5d64aebc","slug":"bank-marpit","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक की लाइन में लगे लोगों की पुलिस से हाथापाई ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बैंक की लाइन में लगे लोगों की पुलिस से हाथापाई

Updated Thu, 15 Dec 2016 01:07 AM IST
विज्ञापन
बैंक की लाइन में लगे लोगों की पुलिस से हाथापाई
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बा स्थित एसबीआई के बाहर बुधवार को लाइन में लगे लोगों के साथ पुलिस ने जमकर धक्कामुक्की की। इस पर हंगामा खड़ा हो गया। धक्कामुक्की के बीच लाइन में लगे लोगों के बीच हाथापाई होने पर पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में ले लिया है।
दरअसल, सुबह के समय लाइन में लगी भीड़ को नियंत्रित करने के दौरान खाताधारकों और पुलिस के बीच किसी बात पर कहासुनी हो गई थी। इस पर पुलिस ने लोगों को धकियाना शुरू कर दिया। इसका विरोध करने पर मामला बढ़ गया। लोगों और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक हुई। वहां तैनात दरोगा ने एक युवक का गला पकड़कर दूर तक घसीटा। इस दौरान धक्कामुक्की के बीच लाइन में लगे लोगों में हाथापाई भी हो गई। इस पर पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में ले लिया। आपस में झगड़ रहे विक्रमपुर के अशोक, बबलू, मझटीला के रामलाल, प्रवीन कुमार का बाह पुलिस ने शांतिभंग में चालान कर दिया।
-------
जरार में 500 के नोट नकली बताकर फाडे़, हंगामा
बाह। जरार की केनरा बैंक में मंगलवार की शाम बैंक में 500 के नोटों को नकली बताकर बैंक कर्मियों ने फाड़ दिया। इस पर वहां हंगामा खड़ा हो गया। बैंक प्रशासन के रवैये से क्षुब्ध खाताधारकों ने पुलिस को बुला लिया। पुलिस ने नोट वापस कराकर मामला शांत किया। दरअसल, 500 के पुराने नोट जमा करने पहुंचीं जरार के मुकेश गुप्ता की पत्नी राधा देवी और महेश चन्द्र की पुत्री सुरभी का एक-एक नोट बैंक कर्मी ने नकली बताकर फाड़ दिया। फटे हुए नोट लेकर बाहर निकली राधा और सुरभी ने अन्य लोगों को इसकी जानकारी दी। इस पर वहां हंगामा खड़ा हो गया। लोगों ने सूचना यूपी 100 पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने राधा देवी और सुरभी की बैंक प्रशासन से बात करायी और फटे हुए नोटों के बदले दूूसरे नोट दिलाकर मामला शांत किया।
विज्ञापन
------
लाइन से निकले युवक की कार की टक्कर से मौत
फतेहाबाद। ग्राम पारौली सिकरवार निवासी पूरन सिंह (22) पुत्र ग्याप्रसाद गांव पलिया की पीएनबी शाखा से रुपये लेने गया था। बुधवार को दोपहर बाद तीन बजे बैंक कर्मियों ने कैश न होने का बोर्ड लगा दिया। इस पर पूरन सिंह लाइन में से निकलकर सड़क पर आया तभी आगरा की ओर से आई कार ने टक्कर मार दी। वह बिजली के खंभे से जा टकराया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गुस्साए ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर आगरा-फतेहाबाद मार्ग पर जाम लगा दिया। क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार सिंह, तहसीलदार हेमेंद्र कुमार ने परिजनों को मुआवजा दिलवाने का आश्वासन दिया तब जाकर जाम खुला। वहीं, बैंक के बाहर जमा लोगों ने बैंक में तोड़फोड़ करने की कोशिश की। लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक लिया।