फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   baba munshi dass

डौकी में चर्चित आश्रम संचालक की गोली मारकर हत्या

Mon, 27 Feb 2017 01:05 AM IST
डौकी में चर्चित आश्रम संचालक की गोली मारकर हत्या
डौकी में चर्चित आश्रम संचालक की गोली मारकर हत्या Updated Mon, 27 Feb 2017 01:05 AM IST
विज्ञापन
baba munshi dass
डौकी में चर्चित आश्रम संचालक की गोली मारकर हत्या - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
डौकी के नरि गांव स्थित आश्रम में पथरी की दवा लेने के बहाने से बाइक पर आए तीन युवकों ने आश्रम के चर्चित संचालक बाबा मुंशीदास निषाद ( 55) की गोली मारकर हत्या कर दी। बाबा ने उनसे नाम बताने के लिए कहा था। एक ने जैसे ही खुद को फिरोजाबाद का राजू बताया, वैसे ही दूसरे ने बाबा के सीने में तमंचे से गोली उतार दी। हमलावर तमंचे लहराते हुए बाइक से ही भाग निकले। उधर बाबा को आगरा के एक हास्पिटल ले जाया गया। वहां डाक्टरों ने मृत बताया। उसके भांजे सोनू ने गांव के ही छह लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

पुलिस को शक है कि मुंशीदास की हत्या के पीछे कोई रंजिश हो सकती है। बाबा डौकी थाना का हिस्ट्रीशीटर था। उसके खिलाफ हत्या, बलवा, सरकारी काम में बाधा, डकैती और रेप के प्रयास जैसे अपराध के 35 केस दर्ज थे। वह नरि गांव के ही किसान जयराम की दो साल पहले हुई हत्या में जेल गया था। इसमें उस पर गैंगस्टर एक्त भी लगा था। वह चार दिसंबर 2016 को ही जमानत पर जेल से बाहर आया था।
विज्ञापन

सोनू ने तहरीर में बताया है कि जयराम की हत्या का बदला लेने के लिए उसके बेटों ने रिश्तेदारों के साथ मिलकर बाबा की हत्या की है। उधर पुलिस ने चश्मदीदों से की गई पूछताछ के हवाले से बताया कि मुंशीदास के पास तीन युवक आए थे। उन्होंने पथरी के उपचार के लिए दवाई मांगी थी। मुंशीदास ने उनसे नाम लिखवाने के लिए कहा। इस पर तीनों बेहद करीब आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक ने कहा कि फिरोजाबाद का राजू है। उसके ठीक पीछे खड़े उसके साथी ने तमंचे से बाबा के सीने में गोली मारी। इस पर बाबा चिल्लाया। अगले ही पल तीनों हमलावर बाइक से भाग निकले। उसके आश्रम में पथरी के उपचार समेत तमाम तरह की देसी दवाइयां दी जातीं थी। इन्हें लेने के लिए दूर दूर से लोग आते थे। पूर्वी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान से हजारों की संख्या में मरीज आते थे।

-- मेला भी लगवाता था मुंशीदास
बाबा मुंशीदास अपनी ख्याति के लिए हर साल आश्रम पर यमुना नदी के किनारे नरि गांव में एक बड़ा मेला भी लगवाता था। इसमें दूर-दूर से लोग आते हैं। खास तौर से पथरी के उपचार की दवा लेने वाले।

-- बसपा के टिकट पर लड़ा था चुनाव
मुंशीदास 1993 में फतेहाबाद विधान सभा क्षेत्र से बसपा के टिकट पर चुनाव लडा़। वह पांचवे नंबर पर रहा। उसे 3683 वोट मिले थे। जमानत जब्त हो गई थी। इसके बाद दोबारा चुनाव नहीं लड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed