फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   avaidh sharab

हरियाणा की 20 लाख की  शराब सहित तीन गिरफ्तार

Sat, 14 Jan 2017 12:45 AM IST
हरियाणा की 20 लाख की  शराब सहित तीन गिरफ्तार
हरियाणा की 20 लाख की  शराब सहित तीन गिरफ्तार Updated Sat, 14 Jan 2017 12:45 AM IST
विज्ञापन
avaidh sharab
हरियाणा की 20 लाख की  शराब सहित तीन गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विधानसभा चुनाव से पहले शराब माफिया भी सक्रिय हो गए हैं। खंदौली की शंकरधाम कालोनी में पुलिस ने हरियाणा की 20 लाख की शराब सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आया है कि शराब को चुनाव में खपाया जाना था। मुकदमा दर्ज कर लिया है। अन्य आरोपियों के बारे में पड़ताल की जा रही है। 
विज्ञापन

खंदौली में प्रकाश कोल्ड के पीछे स्थित शंकर धाम कालोनी में बने गोदाम पर शुक्रवार सुबह क्राइम ब्रांच, थाना एत्माद्दौला और खंदौली पुलिस ने संयुक्त रूप से छापा मारा। पुलिस ने 210 पेटी शराब और 10 पेटी बीयर बरामद की। वहीं गोदाम के बाहर से एक कैंटर, होंडा सिटी कार, एक सेंट्रो कार और लोडर टेंपो भी मिले। गोदाम से देवेंद्र उर्फ गोरखी शिवहरे पुत्र सत्य नरायन शिवहरे (नाई की मंडी), मुकेश पुत्र गिर्राज (ग्राम वेरी थाना फरह) और गोविंद पुत्र हुकम सिंह (मंडी डौकी) को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में देवेंद्र ने बताया की गोदाम हरीचंद्र (खेरागढ़) का है। वह पार्टनर है। शराब को हरियाणा से लाकर यहां बेचते हैं। सीओ छत्ता बीएस त्यागी ने बताया कि शराब की कीमत तकरीबन 15 से 20 लाख रुपये है। शराब को चुनाव के लिए लाए जाने की बात सामने आई है। जांच की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। यह भी पता किया जा रहा है कि इस काम में कौन-कौन लोग शामिल हैं। उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन

लग्जरी कार से होती है सप्लाई 
शहर के अलग-अलग इलाकों में शराब की सप्लाई के लिए माफिया लग्जरी कार का इस्तेमाल करता था। इसके लिए होंडा सिटी कार और सेंट्रो कार में 20-20 पेटी रखकर ले जाते थे। इससे पुलिस को शक नहीं होता था। कार को पुलिस नहीं रोकती थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

दो बार जेल जा चुका है गोरखी
खंदौली एसओ ने बताया कि आरोपी गोरखी पूर्व में भी दो बार जेल जा चुका है। तकरीबन 20 साल से वह अवैध शराब बेचता आ रहा है। उस पर थाना ताजगंज, थाना नाई की मंडी में मुकदमे दर्ज हैं। गैंगस्टर का मामला भी दर्ज हुआ था। गोरखी का पूर्व में शाहदरा चुंगी पर शिवहरे होटल भी था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed