{"_id":"59c927be4f1c1b9f538b459c","slug":"auto-driver-killed-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली के ऑटो चालक को पत्नी ने ही आशिक के साथ मिलकर मरवाया ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिल्ली के ऑटो चालक को पत्नी ने ही आशिक के साथ मिलकर मरवाया
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
Updated Tue, 26 Sep 2017 08:07 AM IST
विज्ञापन
पीसी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आटो चालक रविकांत की हत्या उसकी पत्नी और फुफेरे भाई प्रवीन गिरी ने की थी। पुलिस का कहना है कि दोनों के बीच प्रेम संबंध थे। रविकांत इसमें बाधा बना था। उसे रास्ते से हटाने के लिए मौत के घाट उतार दिया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
उन्हें कोर्ट के सामने पेश किया गया। वहां से जेल भेज दिया गया। भारती की शह पर प्रवीन ने धोखे से शराब में जहर मिलाकर देने के बाद रविकांत की हत्या की थी। एसपी जीआरपी नितिन तिवारी ने बताया कि संगम विहार दिल्ली के रहने वाले आटो चालक रविकांत को राजा की मंडी स्टेशन पर लेने प्रवीन पहुंचा था।
उसने पूछताछ में बताया कि वह उसे बहुत दिनों बाद मिलने की कहकर कुछ देर बैठने के लिए मदिया कटरा के पुल के नीचे ले गया। यहां दोनों ने बैठकर शराब का सेवन किया। इसी दरम्यान उसने शराब में जहरीला पदार्थ मिला दिया।

पत्नी डाल रही थी प्रेमी पर दबाव
रविकांत ने पत्नी से नजदीकी देखकर ही प्रवीन को दिल्ली से भगा दिया था। इसके बाद उसने अपनी पत्नी को भी मायके भेज दिया था। पुलिस ने बताया कि भारती मायके जाकर भी प्रवीन से फोन पर लगातार संपर्क में थी।
वह प्रवीन पर दबाव डाल रही थी कि अब वह रविकांत के साथ नहीं रहेगी। इसके बाद ही उसने रविकांत को रास्ते से हटाने की योजना तैयार की थी। दोनों को हत्या और षड्यंत्र का मुकदमा दर्ज करके जेल भेजा गया है।
वह प्रवीन पर दबाव डाल रही थी कि अब वह रविकांत के साथ नहीं रहेगी। इसके बाद ही उसने रविकांत को रास्ते से हटाने की योजना तैयार की थी। दोनों को हत्या और षड्यंत्र का मुकदमा दर्ज करके जेल भेजा गया है।