{"_id":"070d99a9d45e0c98641fa206be0ee86c","slug":"attempt-to-rape-to-kidnapped-girl-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगवा कर बच्ची से दुराचार का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अगवा कर बच्ची से दुराचार का प्रयास
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा
Updated Sat, 06 Jun 2015 02:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
एत्माद्दौला क्षेत्र में रामकिशन (बदला नाम) किराये के मकान में रहते
हैं। गुरुवार रात रामकिशन की पत्नी अपनी चार बेटियों और बेटे के साथ छत पर
सो रही थीं। पति पड़ोस में हुए झगड़े के मामले में थाने गए हुए थे। रात में
किसी वक्त मकान मालिक का बेटा उनकी 11 साल की बेटी को उठाकर ले गया। अपने
कमरे में बंद करने के बाद दुराचार का प्रयास किया। बेटी को बिस्तर से गायब
देखकर रामकिशन की पत्नी ने घर के बाहर आकर देखा। इसके बाद पड़ोसियों को
जानकारी दी। शक होने पर मकान मालिक के बेटे के कमरे का दरवाजा किसी तरह
खुलवाया। अंदर बच्ची के साथ आरोपी कमल भी मिल गया। उसने भागने की कोशिश की,
मगर लोगों ने दबोच लिया। जमकर धुनाई की। इस मामले में रामकिशन की पत्नी ने
आरोपी के खिलाफ अपहरण, बंधक बनाने और दुराचार के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज
कराई है। एसओ एत्माद्दौला ने बताया कि आरोपी को जेल भेजा गया है।